{"_id":"5cb83977bdec2213ea53a629","slug":"lok-sabha-chunav-2019-criminal-complaint-filed-against-rahul-gandhi-on-patiala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम पर टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने को लेकर कोर्ट में शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम पर टिप्पणी को लेकर राहुल के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने को लेकर कोर्ट में शिकायत
Thu, 18 Apr 2019 02:32 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि कोर्ट पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे। शिकायत जोगिंदर तुली नाम के शख्स ने दर्ज करवाई है। इस शिकायत में कहा गया है कि कोर्ट पुलिस को राहुल गांधी के पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी 'चौकीदार चोर है' को लेकर आईपीसी की धारा 124 ए के तहत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे। राहुल गांधी, पीएम मोदी पर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर लगातार विवादों में हैं। उनके खिलाफ मीनाक्षी लेखी से लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तक केस दर्ज करवा चुके हैं।
मीनाक्षी लेखी ने भी राहुल के खिलाफ दर्ज करवाई है शिकायत, 22 अप्रैल को होनी है सुनवाई
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी राहुल गांधी पर इस मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज करवाया है। सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल को इस पर सुनवाई करेगा। कोर्ट ने इससे पहले राहुल गांधी से उनका जवाब मांगा है। मीनाक्षी लेखी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल गांधी ने राफेल मामले में कोर्ट के आदेश को जनता के सामने गलत तरह से पेश किया है। उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ बयान को इस तरह से पेश किया है जैसे वह उच्चतम न्यायालय का बयान हो। इस पर सुनवाई करते हुई उच्चतम न्यायालय ने कहा कि कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की थी। कोर्ट ने राफेल मामले को लेकर कुछ दस्तावेजों की स्वीकार्यता तय की थी।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हम यह स्पष्ट करते हैं कि राहुल गांधी ने इस अदालत का नाम लेकर राफेल सौदे के बारे में मीडिया व जनता में जो कुछ कहा उसे गलत तरीके से पेश किया। न्यायालय ने कहा कि राफेल मामले में दस्तावेजों को स्वीकार करने के लिए उनकी वैधता पर सुनवाई करते हुए इस तरह की टिप्पणियां करने का मौका कभी नहीं आया। इस मामले में अब अगली सुनवाई होनी है। वहीं, राहुल गांधी के एक और बयान को लेकर सुशील मोदी ने उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। राहुल गांधी ने अपनी एक रैली में कहा था कि सारे मोदी चोर हैं।
विज्ञापन
Criminal complaint filed in Delhi's Patiala House Court by one Joginder Tuli seeking direction to police for registration of FIR u/s 124A (IPC- Sedition charges) against Congress President Rahul Gandhi for making allegedly derogatory statements against PM Narendra Modi (file pic) pic.twitter.com/XivDSWLKLq
— ANI (@ANI) April 18, 2019विज्ञापन