फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Chunav 2019: After Priyanka Duryodhan jibe Rabri devi calls PM Narendra Modi Jallad

मोदी पर प्रियंका गांधी के 'दुर्योधन' बयान के बाद बोलीं राबड़ी देवी, कहा-वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद

Wed, 08 May 2019 01:18 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 May 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: After Priyanka Duryodhan jibe Rabri devi calls PM Narendra Modi Jallad
राबड़ी देवी

प्रियंका गांधी के चुनावी सभा में पीएम मोदी को दुर्योधन कहने के बाद अब बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी ने कहा,

विज्ञापन

प्रियंका ने पीएम को दुर्योधन बोलकर गलत किया है। उनको दूसरी भाषा बोलनी चाहिए, पीएम मोदी का नाम लिए बिना ही राबड़ी ने कहा कि वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा।

विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार को अंबाला में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता-जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... मंच से सुनाकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा, "इतिहास गवाह है कि इस देश ने कभी अहंकार और घमंड को बर्दाश्त नहीं किया है। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था।" वंशवाद के हमले पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि यह चुनाव किसी परिवार का नहीं, बल्कि देश की जनता का है। केंद्र सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफियों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी राबड़ी देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई बार आलोचना करती रही हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था और अपने ठेठ भोजपुरी अंदाज में उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को गरीबों द्वारा मजा चखाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed