अपनी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए यहां जानिए कैसे करें आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक/अनलॉक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- अब अपने आधार को आप खुद सुरक्षित कर सकते हैं।
- बेहद आसान स्टेप से बायोमेट्रिक डीटेल को लॉक/अनलॉक किया जा सकता है।
- यूआईडीएआई पोर्टल और आधार मोबाइल ऐप दोनों पर ये सुविधा उपलब्ध है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
आधार कार्ड बीते कुछ सालों में एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण बन गया है। केवल इतना ही नहीं अब तो यह महत्वपूर्ण एड्रेस प्रूफ भी बन चुका है। हालांकि कई बार आधार की सुरक्षा को लेकर भी सावल खड़े हुए हैं, जिसके बाद समय-समय पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने कहा है कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है और डाटा चोरी नहीं किया जा सकता।
कई बार ये दावे किए गए हैं कि आधार के डाटाबेस को हैक कर लिया गया है और लाखों लोगों की जानकारी लीक हो गई है। जिसके बाद यूआईडीएआई आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक और अनलॉक करने की ऑनलाइन सुविधा लेकर आया है। इससे उपयोगकर्ताओं का डाटा किसी भी तरह से लीक न हो इसकी सुविधा दी जाती है।
यह ध्यान रखें कि कोई भी अपना बायोमेट्रिक डाटा ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कर सकता है। ये काम यूआईडीएआई पोर्टल और आधार मोबाइल ऐप दोनों से किया जा सकता है।
यहां जानें कि आप कैसे अपनी आधार डिटेल्स को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं-
- यहां जानें कि आप कैसे अपने बायोमैट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं-
स्टेप 1- यूआईडीएआई के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और आधार सर्विस सेक्शन से 'लॉक/अनलॉक' बायोमेट्रिक्स को चुनें।
स्टेप 2- अपना 12 डिजिट का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर करें, इसके बाद सेंड ओटीपी ऑपशन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- आपका आधार जिस नंबर पर रजिस्टर्ड है, उसपर एक ओटीपी आएगा।
स्टेप 4- जो ओटीपी आपके मोबाइल मंबर पर भेजा गया है उसे टाइप करें और 'लॉग इन' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- जब आप स्क्रीन पर दिख रहे 4 डिटिट एंटर करेंगे और 'इनेबल' बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके बायोमेट्रिक्स लॉक हो जाएंगे।
कैसे अपने बायोमेट्रिक्स को अनलॉक करें?
- इधर जानें कि आप कैसे अपने बायोमेट्रिक्स को अनलॉक कर सकते हैं-
स्टेप 1- अपने बायोमेट्रिक्स को अनलॉक करने के लिए 'लॉगइन' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 2- इसमें जो स्पेस दिया गया है उसमें अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर करें।
स्टेप 3- अपने मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड पाने के लिए 'सेंड ओटीपी' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- आपका आधार जिस नंबर पर रजिस्टर्ड है, उसपर एक ओटीपी आएगा।
स्टेप 5- जो स्पेस दिया गया है, वहां अपना ओटीपी एंटर करें और 'लॉगइन' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6- अब सिक्योरिटी कोड एंटर करें और 'अनलॉक' बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके बायोमेट्रिक्स को अस्थाई रूप से 10 मिनट के लिए अनलॉक कर दिया जाएगा।