फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   last date for online nominations recommendations for 2021 padma awards is 15 september

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तारीख कल

Mon, 14 Sep 2020 05:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 14 Sep 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
last date for online nominations recommendations for 2021 padma awards is 15 september
पद्म पुरस्कार - फोटो : padmaawards.gov.in

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल ऑनलाइन पद्म पुरस्कार पोर्टल पर प्राप्त की जाएंगी। बता दें पुरस्कारों का एलान अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किया जाएगा। गौरतलब है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 1 मई 2020 से शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

 


बता दें कि पदम पुरस्कारों की सिफारिशें राज्य सरकारों/ राज्य प्रशासनों, केन्द्रीय मंत्रालयों/विभागों, उत्कृष्टता संस्थानों आदि से प्राप्त की जाती हैं, जिन पर पुरस्कार समिति द्वारा विचार किया जाता है। पुरस्कार समिति की सिफारिश के आधार पर और प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन पदम सम्मानों का एलान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 141 नाम घोषित हुए थे। जिनमें चार पुरस्कार दो-दो लोगों को संयुक्त रूप से दिए जाने की घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार की लिस्ट में सात नाम पद्मविभूषण के लिए, 16 पद्म भूषण के लिए और 118 पद्मश्री के लिए था।


मालूम हो कि 26 जनवरी 2020 को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नाडीज के साथ-साथ मशहूर ओलंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed