फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kovid-19 crisis: Railway Minister Goyal said - India helped 150 countries, made the world realize its power

कोविड-19 संकट : रेल मंत्री गोयल ने कहा- भारत ने 150 देशों को पहुंचाई मदद, दुनिया को अपनी सामर्थ्य का एहसास कराया

Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 crisis: Railway Minister Goyal said - India helped 150 countries, made the world realize its power
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 संकट के दौरान दुनिया की मदद का सर्वोत्तम प्रयास किया है। इस दौरान 150 से ज्यादा देशों को मदद पहुंचाई गई। 

विज्ञापन


तिरुमला में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने के बाद गोयल ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि महामारी के दौरान 130 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश ने जानलेवा वायरस के कहर से शीघ्र उबर कर पूरी दुनिया को अपनी सामर्थ्य का एहसास कराया है। गोयल ने दावा किया कि महामारी के दौरान भारत किसी पर निर्भर नहीं रहा, बल्कि उसने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में दुनिया भर की मदद की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत के तहत पहले 150 से ज्यादा देशों की दवाओं से मदद की और बाद में 75 से ज्यादा देशों को भारत से कोविड-19 के टीके की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


गोयल ने कहा कि भारत के लोगों की यही सोच और मजूबती है कि हम अपनी सुरक्षा करते हुए हमेशा दुनिया का ख्याल रखते हैं। तिरुपति बालाजी ने कोविड-19 के दौरान हमें आशीर्वाद दिया और दुनिया की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधान रहें, प्रोटोकॉल का पालन करें
रेखांकित करते हुए कि कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है, उन्होंने लोगों से सावधान रहने, मास्क पहनने और दो गज की दूरी की पालन करने सहित अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की। जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता और इस बीमारी का इलाज नहीं मिल जाता, तब तक हमें इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed