{"_id":"59202cd54f1c1bb315f22e43","slug":"kin-of-paramilitary-jawan-martyred-will-get-1-crore-as-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देगी सरकारः राजनाथ सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देगी सरकारः राजनाथ सिंह
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 20 May 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार अब शहीद हुए पैरामिलिट्री जवानों के आश्रितों को 1 करोड़ की मुआवजा राशि देगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा का दौरा करने के बाद इस बात की घोषणा भारत-तिबब्त सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सिक्किम सैनिक सम्मेलन में की है।
विज्ञापन
सुकमा में हुए नक्सली हमले के एक महीने बाद सरकार ने इस तरह का फैसला किया है। इससे पहले राजनाथ ने चीन सीमा से सटे शेराथंग बॉर्डर पोस्ट का अवलोकन किया है और कहा कि राष्ट्र को अपने जवानों के शहीद होने पर गर्व है।
विज्ञापन
I have ensured that families of CAPF soldiers killed in action get at least Rs 1 Crore compensation: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/mn5XbkJiiK
— ANI (@ANI_news) May 20, 2017
विज्ञापन
34 हजार कांस्टेबिल बने हेड कांस्टेबिल
राजनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने 34 हजार कांस्टेबिल को हेड कांस्टेबिल के पद पर अपग्रेड कर दिया है। राजनाथ ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवान देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में नक्सलियों से, कश्मीर में आतंकियों से और पहाड़ी इलाकों में सीमा की रक्षा कर रहे हैं।
राजनाथ ने कहा कि जवानों की शहादत को हम पैसे से नहीं तोल सकते हैं। लेकिन उनके परिवार वालों का भी ध्यान रखना है, इसलिए सरकार ने ऐसे जवानों के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाकर के 1 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है।