{"_id":"591801b94f1c1b34308508ca","slug":"chhattisgarh-encounter-between-security-forces-and-naxals-in-bijapur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 सुरक्षाकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 सुरक्षाकर्मी घायल
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 14 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस मुठभेड़ में दो सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
क्षेत्र में खोज अभियान अभी भी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह 10:00 बजे तिमारपुर-बसागुडा के जंगलों के पास उस समय शुरू हुआ जब सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो के नेतृत्व में एक सुरक्षा दल ने इस क्षेत्र में नक्सलियों के खोज अभियान में लगे हुए थे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की विशेष गुरिल्ला और जंगल युद्ध बल अभी भी सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) की डीजी अर्चना रामासुंदरम ने नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के कांकेर का दौरा किया था। इस दौरे में नक्सलियों से निपटने की रणनीतियों पर चर्चा की गई थी। दरअसल, सुकमा हमले के बाद नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल के समय में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में हिंसा की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। सुकमा में हुए नक्सली हमले में 25 जवानों की जान चली गई थी।