फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   killed of room mate over minor issue in nagpur police start investigation

महाराष्ट्र: मामूली बात को लेकर पहले की रूम पार्टनर की हत्या, फिर शव ठिकाना लगाकर कमरे में सो गया

Mon, 09 Aug 2021 11:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 11:18 AM IST
सार

नागपुर में मामूली बात को लेकर एक युवक ने अपने रूम मेट की हत्या कर दी, फिर रात में ही शव को ठिकाने लगाया और वापस आकर सो गया।

विज्ञापन
killed of room mate over minor issue in nagpur police start investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागपुर में मामूली बात को लेकर एक युवक ने अपने रूम मेट की हत्या कर दी, फिर रात में ही शव को ठिकाने लगाया और वापस आकर सो गया।

विज्ञापन


नागपुर के डाभा इलाके में राजू नंदेश्वर और देवांश वाघोड़े एक किराए के मकान में रह रहे थे। शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों आपस में लड़ने लगे फिर देवांश ने नुकीली चीज से राजू के सिर पर हमला कर दिया। राजू की मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में खून फैल गया। घटना के बाद आरोपी घबरा गया। आनन फानन में उसने शव को कमरे के बाहर ले जाकर फेंक दिया और पानी डालकर रूम की सफाई कर दी और फिर निश्चिंत से सो गया। 
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूला गुनाह
सुबह-सुबह जब लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवांश से पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया। पुलिस से वह लगातार झूठ बोलता रहा, लेकिन पुलिस ने जब उसपर सख्ती की तो वह गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। 7 अगस्त की रात दोनों के बीच विवाद हुआ और देवांश ने उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed