{"_id":"573981b04f1c1b0016ac79cb","slug":"kerala-voteing-explainer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः डीएमके ने की वोटिंग समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः डीएमके ने की वोटिंग समय बढ़ाने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 16 May 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में प्रमुख विपक्षी दल डीएमके ने चुनाव आयोग से अपील की है कि बारिश के कारण मतदान के समय में इजाफा कर दिया जाए। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो रहे हैं लेकिन तमिलनाडु और केरल में कई जगहों पर तेज बारिश हो रही है।
चेन्नई में मौजूद बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव के अनुसार डीएमके नेता स्टैलिन ने कहा है कि तमिलनाडु के 14 जिलों में बारिश हो रही है जिसका सीधा असर मतदान पर पड़ सकता है। मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ और शाम छह बजे तक वोट डाले जा सकते हैं, लेकिन अब स्टैलिन ने बारिश के मद्देनजर समय बढ़ाने की मांग की है।
सुबह 11 बजे तक तमिलनाडु में 25।2 फीसदी वोट डाले गए हैं। तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों में से 232 पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए 65 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब छह करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां कुल 3776 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
इनमें से 320 महिलाएं हैं। अरुवाकुरुचि और तंजावुर विधानसभा सीटों पर मतदान को चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिया है। वहां 23 मई को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 25 मई को होगी।
यहां पर राजनितिक दलों पर मतदाताओं को मतदान के लिए पैसे बांटने का आरोप सही पाया गया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह क़दम उठाया। तमिलनाडु में मु्ख्य मुक़ाबला जयललिता की सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और करुणानिधि की डीएमके के बीच माना जा रहा है।
केरल की 140 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। केरल के कोच्चि में मौजूद बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य के मुताबिक रविवार रात से ही बारिश हो रही है। लोग छाता लगाकर मतदान करने जा रहे हैं।
केरल में चुनाव को लेकर लोगों में कितना उत्साह है, ये इससे पता चल जाता है कि रविवार रात से हो रही बारिश के बावजूद यहां सुबह साढ़े छे बजे से ही वोट डालने के लिए लोगों की कतारें लग गई थीं।
इस बार कुल 1203 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 109 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के 14 ज़िलों में 21,498 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर करीब 2।54 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में मुख्य मुक़ाबला सत्तारूढ़ यूडीएफ और एलडीएफ के बीच है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही है।
एर्नाकुलम ज़िले के कोच्चि शहर में कई मतदाता बदलाव की मांग करते मिले। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार-मुक्त सरकार और युवाओं के लिए बेहतर मौके देने वाली सरकार की मांग की।
मतदान के लिए पहुंचे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने बीबीसी से कहा, ''मुझे एक मौका मिला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इसका अच्छा नतीजा होगा। भारतीय जनता पार्टी की जिस भी राज्य में सरकार है, वहां बहुत विकास हुआ है, वक्त आ गया है कि केरल को भी अब ये मौका मिले और यहां स्वच्छ राजनीति हो।''
पुडुचेरी विधानसभा की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर कुल 344 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। करीब साढ़े नौ लाख मतदाताओं के लिए 930 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां भाजपा, कांग्रेस, माकपास भाकपा, बसपा, एआईएडीएमके, डीएमके और कुछ क्षेत्रीय पार्टियां चुनाव मैदान में हैं।