फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala post mortem report confirm that pregnant elephant died of oral injuries result of firecracker burst

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, मुंह में लगी चोट के कारण हुई हथिनी की मौत

Sat, 06 Jun 2020 03:28 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Jun 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
kerala post mortem report confirm that pregnant elephant died of oral injuries result of firecracker burst
केरल गर्भवती हथिनी की हत्या का मामला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पिछले महीने केरल में एक गर्भवती हथिनी को कुछ शरारती तत्वों ने अनानास में पटाखे भरकर खिला दिया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई है कि उसकी मौत मुंह में लगे जख्मों के कारण हुई थी, जो पटाखे फूटने का परिणाम है।

विज्ञापन

वनवासियों द्वारा प्रारंभिक अटकलें लगाई गई थीं कि हथिनी ने या तो खुद पटाखों से भरा अनानास खाया या फिर उसे किसी ने खिलाया था। अपनी चोटों के कारण हथिनी दो हफ्ते से ज्यादा समय तक कुछ भी नहीं खा पाई और मलप्पुरम जिले की वेल्लियार नदी में थकान के कारण गिर गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मौत की असल वजह डूबना है। शनिवार को केरल सरकार ने घोषणा की कि उन्होंने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि वे अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि मौत किसानों की वजह से हुई या शिकारियों के कारण।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक हथिनी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। इस घटना पर उस समय विवाद बढ़ गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मलप्पुरम जिले में जानवरों के इलाज को लेकर टिप्पणी की। बहुत से आलोचकों का कहना है कि मुस्लिम बहुल जिले में जानवरों के प्रति संवेदनशीलता कम है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ओरल कैविटी (मुंह) में लगी चोटों के बाद घाव सड़ते गए। यह चोट संभावित रूप से पटाखों की वजह से लगी थीं। इसके परिणामस्वरूप उसे अत्यधिक दर्द और पीड़ा हुई और वह लगभग दो हफ्तों तक कुछ भी खाने-पीने में असमर्थ हो गई। अत्यधिक दुर्बलता और कमजोरी के कारण पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।’


रिपोर्ट में कहा गया है कि शव के अंदर से किसी तरह की गोली या धातु नहीं मिली है। हथिनी का पोस्टमार्टम थिरुविझामकुन्नु वन में किया गया। मन्नारकाड़ वन प्रभाग ने पुष्टि करते हुए कहा कि हथिनी दो महीने की गर्भवती थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पटाखों की वजह से उसके शरीर के अंदर कई ऊतकों (टिश्यूज) को नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा उसके दोनों तरफ के जबड़ों को भी नुकसान पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed