फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala High Court directed to register criminal case in connection with Sabarimala gold Row

Sabarimala Temple: केरल हाईकोर्ट का SIT को आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश, अदालत ने माना सोने की हेराफेरी हुई

Fri, 10 Oct 2025 01:53 PM IST
लव. गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: लव. गौर Updated Fri, 10 Oct 2025 01:53 PM IST
सार

Sabarimala Gold Row: सबरीमाला मंदिर में कथित सोना चोरी विवाद में केरल हाईकोर्ट ने एसआईटी को आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ अदालत ने माना की मंदिर में सोने की हेराफेरी हुई है। 

विज्ञापन
Kerala High Court directed to register criminal case in connection with Sabarimala gold Row
सबरीमाला मंदिर - फोटो : PTI

विस्तार

प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल सबरीमाला मंदिर में स्वर्ण-पल्लवन (सोने की परत) की कथित चोरी के मामले में केरल हाईकोर्ट ने आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार (10 अक्तूबर) को विशेष जांच दल (एसआईटी) को सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के 'द्वारपालक' मूर्तियों से सोना चोरी के मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने माना सोने का हेराफेरी हुई
न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी और न्यायमूर्ति के वी जयकुमार की पीठ ने यह आदेश दिए हैं। बेंच ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब तक की गई जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि द्वारपालक मूर्तियों में सोने की हेराफेरी हुई है। इसी के साथ बेंच ने एसआईटी को छह हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट दाखिल करने और हर दो हफ्ते में एक बार जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है। वहीं अदालत ने कहा कि जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


पीठ ने आगे कहा कि उसके समक्ष पेश विजिलेंस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि "काफी मात्रा में सोना - लगभग 474.9 ग्राम - उन्नीकृष्णन पोट्टी (सोने की परत चढ़ाने का प्रस्ताव देने वाले प्रायोजक) को सौंप दिया गया था।" अदालत ने कहा कि हालांकि, रिकॉर्ड से यह पता नहीं चलता कि सोने की यह मात्रा त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी ) को (उसके द्वारा) सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पहलुओं की भी जांच करने का निर्देश
पीठ ने अपने द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को 'द्वारपालक' मूर्तियों के मामले के साथ-साथ जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य सभी पहलुओं की भी जांच करने का निर्देश दिया है।  बेंच ने यह भी कहा कि एसआईटी "यह सुनिश्चित करने के लिए कि जांच अत्यंत विवेक और ईमानदारी से की जाए" अदालत के प्रति "सीधे जवाबदेह" होगी।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने केरल सरकार को घेरा
सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी को लेकर केरल सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि फिल्मी हस्तियों के खिलाफ जांच सबरीमाला सोना चोरी विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पलक्कड़ के अकाथेथरा में एक जनसभा के दौरान सवालों के जवाब में केंद्री मंत्री ने कहा कि सबरीमाला सोने के मुद्दे को कमजोर बनाने के लिए दो फिल्म अभिनेताओं को मुद्दा जनता के सामने लाया गया है। हालांकि उन्होंने अभिनेताओं या मामले के बारे में कुछ नहीं बताया।


उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपनी जांच तेज कर रहे हैं। एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed