{"_id":"61dd9034fcfbc1263e5d42f9","slug":"kerala-16-arrested-including-one-convicted-in-political-murder-case-during-rave-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: वायनाड में रेव पार्टी का भंडाफोड़, बड़े नेता की हत्या मामले में दोषी समेत 16 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: वायनाड में रेव पार्टी का भंडाफोड़, बड़े नेता की हत्या मामले में दोषी समेत 16 गिरफ्तार
Tue, 11 Jan 2022 09:24 PM IST
Amit Mandal
एजेंसी, वायनाड।
एजेंसी, वायनाड।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:24 PM IST
सार
आरोपियों में एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बागी नेता टी पी चंद्रशेखरन की हत्या के संबंध में दोषी ठहराया गया किरमानी मनोज भी शामिल है।
विज्ञापन
Rave party
- फोटो : Twitter
विस्तार
केरल पुलिस ने वायनाड जिले में सोमवार देर रात एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ कर सनसनीखेज राजनीतिक हत्या मामले के एक दोषी समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस के एक दल ने पहाड़ी जिले में पदिनजारेथरा गांव के एक रिसॉर्ट में छापा मारा और नशीले पदार्थ बरामद किए।
विज्ञापन
इस संबंध में जिन 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें 2012 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के बागी नेता टी पी चंद्रशेखरन की हत्या के संबंध में दोषी ठहराया गया किरमानी मनोज भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पेरोल पर रिहा किए जाने के बाद मनोज पार्टी में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि कंबालाक्कड़ मोहसिन नामक एक कुख्यात गैंगस्टर ने अपनी शादी की सालगिरह पर इस पार्टी का आयोजन किया था।
विज्ञापन