फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   karwa chauth 2019: Soldiers wives can't do video call, a's Mobile Internet shutdown in Jammu Kashmir

कश्मीर में तैनात जवानों की पत्नियां वीडियो कॉल के जरिए नहीं कर सकेंगी अपने 'चांद' का दीदार

Thu, 17 Oct 2019 06:51 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जितेंद्र भारद्वाज Updated Thu, 17 Oct 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2019: Soldiers wives can't do video call, a's Mobile Internet shutdown in Jammu Kashmir
Karwa Chauth Army - फोटो : Twitter
अनुच्छेद 370 तो हट गया, मगर कश्मीर घाटी में तैनात जवानों की सख्त ड्यूटी अभी तक चल रही है। करवा चौथ पर इन जवानों की पत्नियों ने अपने पतियों की लंबी आयु और उनके स्वस्थ रहने के लिए व्रत भी किया होगा। उनके पति देश की हिफाजत के लिए बॉर्डर पर हैं, नक्सलियों से लड़ रहे हैं, आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। कहीं पर वे बर्फीले पहाड़ों और तूफानों से जूझते हैं, तो कहीं नदी नालों को चीरते हुए गश्त करते हैं।
विज्ञापन

वीडियो कॉल से नहीं कर सकेंगी 'चांद' का दीदार

खासतौर पर, कश्मीर में तैनात जवानों की पत्नियां करवा चौथ वाले दिन वीडियो कॉल के जरिए अपने 'चांद' का दीदार नहीं कर सकेंगी। वजह, कश्मीर में इंटरनेट बंद है। वीडियो कॉल तो होगी नहीं। रही बात व्हाट्सएप पर फोटो भेजने की तो वह भी संभव नहीं। यह व्यथा उन पत्नियों के साथ भी है, जो कश्मीर में तैनात हैं, मगर उनके पति किसी दूसरी जगह पर तैनात हैं। सोशल मीडिया के दूसरे साधन जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक भी बिना इंटरनेट नहीं चलेंगे। दो दिन पहले ही मोबाइल कॉल शुरु हुई है, लेकिन वह भी ऐसी है कि कई बार फोन मिलाना पड़ता है। लाइनें व्यस्त हैं, कुछ देर बाद कॉल करें, ये संदेश सुनाई पड़ता है। बात करने के दौरान फोन कट जाता है।

विज्ञापन

 

कश्मीर में सेना, सीआरपीएफ और दूसरे अर्धसैनिक बलों को मिलाकर तीन लाख से अधिक जवान मुख्य ड्यूटी पर तैनात हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने की वजह से कश्मीर घाटी में मोबाइल सेवा, लैंड लाइन फोन और इंटरनेट, इन सब सेवाओं को बंद कर दिया गया था। जवानों को अपने घरों पर भी फोन करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक यूनिट पर सेटेलाइट या बीएसएनएल का एक फोन उपलब्ध कराया गया था। सभी जवानों को घंटों इंतजार करने के बाद अपनों से बात करने का मौका मिलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमएस सेवा भी रोक लगाई

अब गत सोमवार से लैंड लाइन एवं बीएसएनएल मोबाइल फोन सेवा चालू की गई थी। हालांकि इंटरनेट अभी तक बंद है। कुछ घटनाएं होने के कारण फोन की एसएमएस सेवा भी रोक दी गई है। श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ के एक अधिकारी का कहना है कि यह बात सही है कि करवा चौथ पर जवानों को अपनी पत्नियों के साथ वीडियो कॉल या सोशल मीडिया के जरिए बात करने का अवसर नहीं मिलेगा। हालांकि जवान मोबाइल फोन या लैंड लाइन फोन से अपने घर बात कर सकते हैं। पाकिस्तान की सीमा से सटे बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल की महिला जवानों ने अपने पतियों की सलामती के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। इन महिला जवानों का कहना था कि उन्होंने अपने पति की लम्बी उम्र के साथ ही भारत मां की सुरक्षा की कामना की है।


 

सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर करवा चौथ की शुभकामनाएं देने के लिए नई ईमोजी और स्टीकर बनाए गए हैं। महिलाएं करवा चौथ के दिन बिना खाए पिये निर्जला व्रत रहकर शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर ही अपना व्रत खोलती हैं। देखा गया है कि जिनके पति दूर होते हैं, वे महिलायें वीडियो कॉल कर या अपने पति से फोन पर बात कर व्रत खोल लेती हैं। फोटो का आदान प्रदान भी होता है। कश्मीर में तैनात पुरुष जवानों और महिलाओं को इस बार वीडियो कॉल करने का अवसर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed