{"_id":"6890eaa658ba62348909bec2","slug":"congress-party-jairam-ramesh-statement-us-president-donald-trump-tariffs-pm-modi-foreign-policy-russian-oil-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: ट्रंप की धमकी पर कांग्रेस का सरकार पर वार, कहा- इन लोगों ने विदेश नीति को दिखावे का जरिया बना दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: ट्रंप की धमकी पर कांग्रेस का सरकार पर वार, कहा- इन लोगों ने विदेश नीति को दिखावे का जरिया बना दिया
Mon, 04 Aug 2025 10:45 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:45 PM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद को लेकर आलोचना के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने इसे 'इमेज बिल्डिंग' वाली विदेश नीति का नतीजा बताया।
विज्ञापन
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि यह वही होता है जब विदेश नीति को राष्ट्रीय हित की बजाय इमेज बिल्डिंग यानी छवि चमकाने का माध्यम बना दिया जाता है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हाउडी मोदी से लेकर अबकी बार ट्रंप सरकार तक सब बेकार गया, क्योंकि अमेरिका ने एक और झटका दे दिया है।
कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुए तमाम हाई-प्रोफाइल इवेंट, जैसे ‘हाउडी मोदी’, ‘नमस्ते ट्रंप’, और व्हाइट हाउस की बैठकों के बावजूद अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का भारी टैरिफ लगा दिया है। इतना ही नहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल को भारी मात्रा में खरीदकर उसे वैश्विक बाजार में लाभ के लिए बेचने का आरोप भी लगाया है।
जयराम रमेश का तीखा तंज
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, “इतने गले मिलना, हाथ मिलाना और हाई-वोल्टेज ब्रॉमांस का क्या हुआ? फ्रेंड ने एक और झटका दे दिया।” आगे उन्होंने सवाल किया कि हमारे विदेश मंत्री को अमेरिका में फ्रंट रो सीट दिलाने और पीएम मोदी को सबसे पहले व्हाइट हाउस पहुंचाने से क्या मिला? रमेश ने यह भी पूछा कि जब कूटनीति केवल इवेंट मैनेजमेंट बन जाएगी, तो क्या ऐसा नहीं होगा?
ट्रंप का भारत पर तीखा हमला
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि भारत न केवल रूसी तेल का बड़ा खरीदार है, बल्कि वह उसे वैश्विक बाजार में मोटे मुनाफे पर बेच भी रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को यूक्रेन में मरने वाले लोगों की कोई परवाह नहीं है और इसलिए वह भारत पर बड़ा टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें भारत समेत कई देशों पर 25% तक का टैरिफ लगाया गया है।
ट्रंप को सराकर का जवाब
सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगी। भारत ने यह भी कहा कि वह अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों का आकलन कर रहा है और आगे की रणनीति बनाई जा रही है। ज्ञात हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले भारत की तेल खरीद में रूस की हिस्सेदारी 0.2% थी, जो अब बढ़कर 35-40% तक पहुंच गई है। भारत अब चीन के बाद रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार है।

So much for Howdy Modi. So much for Namaste Trump. So much for Ab ki Baar Trump Sarkar. So much for BJP MPs hailing Narendra Modi as India's trumpcard.
विज्ञापन विज्ञापन
Despite all the hugs, all the handshakes, all the high-decibel bromance — “My friend Dolaand” has delivered yet another jolt.… pic.twitter.com/1odZjJ7T8u — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 4, 2025