फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm siddaramaiah said we are planning file suit on pm modi looting state remark

Karnataka: पीएम मोदी के राज्य को 'लूटने' वाले बयान पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, बोले- हम मुकदमा दायर करेंगे

Mon, 18 Nov 2024 01:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 18 Nov 2024 01:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री झूठ बता रहे हैं। वे वोटों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।'

विज्ञापन
karnataka cm siddaramaiah said we are planning file suit on pm modi looting state remark
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार के दौरान एक रैली में आरोप लगाया था कि कांग्रेस, कर्नाटक राज्य को लूटने में लगी है। अब इसे लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इसके खिलाफ मुकदमा दायर करने पर भी विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले सीएम सिद्धारमैया
बंगलूरू में कनकदसा जयंती समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया से जब प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री झूठ बता रहे हैं। वे वोटों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हम इसके कानूनी कोण की समीक्षा कर रहे हैं और मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं।'
विज्ञापन


महाराष्ट्र की रैली में प्रधानमंत्री ने क्या कहा था?
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में रैली के दौरान कहा था कि 'कर्नाटक में कांग्रेस ने लोगों से झूठ बोला और लोगों का वोट लिया। सरकार बनाने के बाद अब वे लोगों से किए वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं, इसके बजाय उन्होंने कर्नाटक में वसूली अभियान चलाया हुआ है। कर्नाटक में हर दूसरे दिन नया घोटाला सामने आ रहा है। कांग्रेस दिन के उजाले में लोगों को लूट रही है। कथित तौर पर उसी लूटे गए पैसे से महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा जा रहा है। अगर आप महाराष्ट्र को बचाना चाहते हैं तो हमें कांग्रेस को यहां से दूर ही रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कम राजस्व मिलने का भी उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र से कम राजस्व मिलने का भी मुद्दा उठाया। सीएम ने कहा कि 'कर्नाटक के साथ अन्याय हो रहा है। हमें महाराष्ट्र से कम पैसा मिला है, जबकि कर्नाटक ने चार लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व दिया है, लेकिन बदले में हमें कम पैसा मिला है।' सीएम ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed