{"_id":"590404554f1c1b267bc0c27a","slug":"judge-op-mishra-suspends-because-he-gives-bail-to-former-samajvadi-party-leader-gayatri-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में फंसे सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के आरोप में फंसे सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज सस्पेंड
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को जमानत देने वाले जज ओपी मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। रेप के आरोप में फंसे प्रजापति को पॉस्को कोर्ट के स्पेशल जज मिश्रा ने हाल ही में जमानत दी थी। एएनआई की खबर के मुताबिक जज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी भी किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने प्रजापति की जमानत पर रोक लगा दी थी। सरकार ने हाईकोर्ट से कहा कि एक महिला ने गायत्री व उसके साथियों पर तीन वर्ष तक सामूहिक दुराचार करने का आरोप लगाया है। उसकी बेटी का भी यौनशोषण किया गया। इन गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।POCSO court special judge,OP Mishra suspended for granting bail to former UP Min Gayatri Prajapati in rape case,departmental inquiry ordered pic.twitter.com/rVFC85eYbE
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जेल से नहीं निकल पाएंगे गायत्री, जमानत में अनियमितता पर इंस्पेक्टर भी सस्पेंड
50 वर्षीय महिला ने कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति व छह अन्य पर सामूहिक दुराचार के आरोप लगाए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 17 फरवरी को इन सभी पर एफआईआर दर्ज हुई थी।
महिला का कहना था कि 2014 से 2016 के बीच उससे दुराचार किया गया। आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ भी दुराचार की कोशिश की। 17 दिन अंडरग्राउंड रहने के बाद गायत्री को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।