फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Johnson and Johnson COVID19 vaccine as a first shot had a stronger immune response when boosted with vaccines from Pfizer and Moderna

अध्ययन में दावा: जॉनसन एंड जॉनसन की पहली खुराक के बाद मॉडर्ना या फाइजर की बूस्टर डोज अधिक प्रभावी

Thu, 14 Oct 2021 09:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 09:45 AM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की स्टडी में दावा किया गया है कि जिन लोगों को पहले शॉट के रूप में जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन लगाई गई है और फिर बूस्टर डोज के रूप में मॉडर्ना या फाइजर की वैक्सीन लगाई गई उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य वैक्सीन की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन
Johnson and Johnson COVID19 vaccine as a first shot had a stronger immune response when boosted with vaccines from Pfizer and Moderna
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की स्टडी में दावा किया गया है कि जिन लोगों को पहले शॉट के रूप में जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन लगाई गई है और फिर बूस्टर डोज के रूप में मॉडर्ना या फाइजर की वैक्सीन लगाई गई उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य वैक्सीन की तुलना में कहीं ज्यादा बढ़ गई।

विज्ञापन


अध्ययन में 450 व्यस्कों को शामिल किया गया था और इन सभी को पहली खुराक जॉनसन एंड जॉनसन की दी गई और फिर बूस्टर डोज के रूप में जॉनसन एंड जॉनसन या मॉडर्ना की वैक्सीन लगाई गई। फिर जांच के बाद पाया गया कि खुराकों के मिश्रण के बाद इन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता अन्य टीके की तुलना में अधिक बढ़ गई है और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


अध्ययन के अनुसार मॉडर्ना और फाइजर के टीके मैसेंजर आरएनए पर आधारित हैं जबकि जॉनसन और जॉनसन के टीके वायरल वेक्टर तकनीक का उपयोग करते हैं। वहीं इस दावे के बाद अब अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी इस सप्ताह के अंत में मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के टीकों के बूस्टर शॉट के गुणों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन का मिश्रण अधिक कारगर
एनआईएच के अध्ययन में एक और प्रयोग किया गया जिसके तहत व्यस्कों को जॉनसन एंड जॉनसन की पहली खुराक के बाद बूस्टर डोज के रूप में जॉनसन एंड जॉनसन की ही वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद एक और व्यस्क को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन के बाद बूस्टर डोज के रूप में मॉडर्ना दी गई। कुछ देर बाद जांच में पता चला कि मिश्रित वैक्सीन अधिक कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed