फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jitendra Singh launched dedicated website for Prime Minister awards for excellence in public administration

Prime Minister Awards: केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री पुरस्कार से जुड़ी वेबसाइट की शुरू, कही यह बड़ी बात

Mon, 03 Oct 2022 08:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 08:20 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की संपूर्ण अवधारणा और प्रारूप में बड़ा बदलाव आया है।पीएम मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सारी योजनाओं का लाभ देने के लिए एक संपूर्ण निर्बाध तंत्र बनाने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
Jitendra Singh launched dedicated website for Prime Minister awards for excellence in public administration
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : @DrJitendraSingh

विस्तार

 केंद्र सरकार ने लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री पुरस्कार से जुड़ी एक वेबसाइट शुरू की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को इसे लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के लिए विजेताओं को चुनने के दौरान बजाय गुणात्मक उपलब्धियों पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पुरस्कार का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार और सर्वोत्तम अभ्यास के संस्थानीकरण को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री पुरस्कार वेब पोर्टल http://www.pmawards.gov.in पर पंजीकरण और आवेदन करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इस वेबसाइट पर  28 नवंबर तक पंजीकरण और आवेदन जमा किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि 2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की संपूर्ण अवधारणा और प्रारूप में बड़ा बदलाव आया है।पीएम मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सारी योजनाओं का लाभ देने के लिए एक संपूर्ण निर्बाध तंत्र बनाने पर जोर दिया है। पीएम के कहे मुताबिक, इस तंत्र को हम जितना बेहतर बनाएंगे  अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के देश के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन पुरस्कारों के लिए कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। बयान में मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री पुरस्कार-2022 के तहत विजेता जिले को एक ट्रॉफी, एक प्रशस्ति पत्र और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस प्रोत्साहन राशि का प्रयोग लोक कल्याण से जुड़े क्षेत्र में किया जाएगा। 


कार्मिक मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी बताया कि इस साल लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए 16 प्रधानमंत्री पुरस्कार दिए जाने हैं। इसके लिए एक अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2022 के विभिन्न जिलों द्वारा दिए गए कामों को आधार बनाया जाएगा। इन कामों में जिला प्रशासन का सुशासन, गुणात्मक उपलब्धियां और सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को देना शामिल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed