तेजस्वी यादव के युवा क्रांति रथ पर मचा संग्राम, जेडीयू ने 'धोखाधड़ी' पर घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के नीतीश सरकार के खिलाफ बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकाले जाने को लेकर राजद और जदयू में लगातार घमासान जारी है। इसी तनातनी के बीच जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी को निशाने पर लिया है। उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस मंगल पाल के नाम से युवा क्रांति रथ बुक है, वो गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में आता है। उन्होंने तेजस्वी से सवाल किया कि उन्हें बताना होगा कि किसने मंगल पाल के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की और उनके नाम से बस खरीदी?
Neeraj Kumar,JDU: Tejashwi Yadav will soon take out 'Shahi Yatra'&its truth is that the high tech bus(Yuva Kranti Rath) belongs to Mangal Pal, who is registered under Below Poverty Line category. Tejashwi must tell who did financial fraud with him&bought the bus under his name? pic.twitter.com/HRBsvcuoG4
— ANI (@ANI) February 15, 2020विज्ञापन
वहीं, मंगल पाल ने सफाई देते हुए कहा कि वह गरीबी रेखा से नीचे की श्रेणी में नहीं आता और न ही उसका इस रथ यात्रा से कोई लेना देना है। मंगल ने कहा- मैं एक ठेकेदार हूं और जिसके तहत काम कर रहा हूं उसने मेरे नाम पर बस ली है। मुझपर लगाए गए सारे इल्जाम पूरी तरह से गलत हैं।
दरअसल, तेजस्वी नीतीश सरकार के खिलाफ यात्रा कर उन्हें घेरना चाहते हैं। तेजस्वी की के युवा क्रांति रथ की शुरुआत 23 फरवरी से होगी। ये रथ एक हाईटेक बस है। हरे रंग की इस एसी बस में 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' लिखा हुआ है।
विरोधियों के मुताबिक तेजस्वी रथ यात्रा निकालकर बिहार के आगामी चुनाव प्रचार की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वे दो महीने तक इस यात्रा के जरिए बिहार में बेरोजगारी झेल रहे युवाओं को नीतीश सरकार की नाकामियों से वाकिफ कराएंगे।