फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railway Special Train News: Indian Railways announced to run several special trains

Indian Railway: रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की, इंदौर के यात्रियों को राहत

Fri, 19 Feb 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Feb 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway Special Train News: Indian Railways announced to run several special trains
भारतीय रेलवे - फोटो : Social media

यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमे मुख्य रुप से इंदौर-दिल्ली सराय रौहिल्ला, इंदौर-चंडीगढ़, इंदौर-ऊधमपुर, इंदौर-अमृतसर, बान्द्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन और मुंबई सेन्ट्रल-नई दिल्ली स्पेशल शामिल हैं।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09337 इंदौर-दिल्ली सराय रौहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल 28 फरवरी से चलेगी। प्रत्येक रविवार को इंदौर से शाम 7.20 बजे चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09338 दिल्ली सराय रौहिल्ला-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल एक मार्च से प्रत्येक सोमवार को दिल्ली सराय रौहिल्ला से दोपहर 3 बजे चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 09307-इंदौर-चंडीगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 25 फरवरी से चलेगी। इंदौर से सुबह 5.30 बजे चल कर अगले दिन सुबह 5.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी दिशा 09308 चंडीगढ़-इंदौर साप्ताहिक 26 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से शाम 4.30 बजे चलेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी देवास, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर जंक्शन, मुरैना, आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी तथा अम्बाला छावनी जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक ट्रेन 09241 इंदौर-ऊधमपुर 22 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को इंदौर से रात्रि 11.30 बजे चलेगी। वापसी दिशा 09242 ऊधमपुर-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 24 फरवरी से प्रत्येक बुधवार को ऊधमपुर से पूर्वाह्न 11.10 बजे चलेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी देवास, उज्जैन जंक्शन, नागदा जं, भवानी मंडी, कोटा जं, सवाई माधोपुर, मथुरा जं, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जं, जींद जं, जाखल जं, धूरी जं, लुधियाना जं, जालन्धर कैन्ट, पठानकोट कैन्ट एवं जम्मू तवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन 09325/09326 इंदौर-अमृतसर-इंदौर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल चलेगी।

ट्रेन संख्या 02909/02910 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ सुपर फास्ट सप्ताह में 3 दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 02909 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ सुपर फास्ट 2 मार्च से चलेगी।  प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। वापसी दिशा 02910 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ सुपर फास्ट प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को हजरत निजामुद्दीन से शाम 4.30  बजे चल करके अगले दिन सुबह 9.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।


मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा तथा मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी । इसी तरह ट्रेन संख्या 09009/09010 मुंबई सेन्ट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेन्ट्रल दूरंतो सुपर फास्ट एक्सप्रेस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस भी चलेगी। नई दिल्ली- मुम्बई सेन्ट्रल दूरंतो 27 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नई दिल्ली से रात्रि 10.10 बजे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed