{"_id":"588d22fd4f1c1b0f71cf4c94","slug":"indian-lady-quizzed-aboutc-immigration-status-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रंप की सख्ती का असर, अमेरिका में भारतवंशी महिला से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रंप की सख्ती का असर, अमेरिका में भारतवंशी महिला से पूछताछ
एजेंसी/ न्यूयॉर्क/काहिरा
Updated Sun, 29 Jan 2017 04:33 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला को रोकने और आव्रजन की वैधता के बारे में पूछताछ करने का मामला सामने आया है। 47 वर्षीय अरविंद पिलालमर्री पिछले 30 साल से ज्यादा समय से अमेरिका में रह रही हैं। वह मैरीलैंड में रोजाना की तरह टहल रही थीं, तभी उनको रोका गया और पूछताछ की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रवासियों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश के बाद यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश पर दस्तखत करने के बाद अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एक इराकी परिवार को काहिरा से न्यूयॉर्क जाने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक नए कानून के चलते इराकी दंपति और उनके दो बच्चों को इजिप्ट एयर फ्लाइट पर नहीं चढ़ने दिया। हालांकि काहिरा से न्यूयॉर्क के लिए विमान में इनकी सीट आरक्षित थी। साथ ही इनके पास अमेरिका का वीजा भी था, लेकिन नए कानून के चलते विमान में नहीं चढ़ने दिया गया।
विज्ञापन