फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025

India vs Pakistan: अगर जंग हुई तो भारत के सामने कितनी देर टिकेगा पाकिस्तान? जानें कौन है असली 'सुपरपावर'

Fri, 25 Apr 2025 06:05 AM IST
राहुल कुमार स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 06:05 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों की सेनाओं को अर्लट कर दिया गया है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो कौन-किस पर भारी पड़ेगा? आईए आंकड़ों से समझते हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

India-Pakistan Military Strength: दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम के बायसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस आंतकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने हमले बाद कड़े कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि रद्द करने समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत की ओर लिए गए बड़े फैसलों के बाद पाकिस्तान भी लगातार गीदड़ भभकियां दे रहा है। हालांकि सच यह है कि भारत की सैन्य शक्ति के आगे पाकिस्तान कहीं भी नहीं टिकता है। फिर चाहे वह थल सेना की बात हो या जल सेना की या फिर वायु सेना की। भारत की तीनों सेनाएं पाकिस्तान की सेनाओं के मुकाबले अधिक मजबूत हैं। इस कायराना हमले के बाद भारत और पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं, लेकिन सबसे अहम बात यह है कि क्या पाकिस्तान भारत की सशक्त सेनाओं का मुकाबला कर पाएगा? आईए जानते हैं आखिर किस देश के पास कितनी सैन्य ताकत है।

विज्ञापन

लगातार गिर रही है पाकिस्तान की रैंकिंग
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर है। 2023 में पाकिस्तान 7वें स्थान पर था। 2024 में वह फिसलकर 9वें स्थान पर पहुंचा। 2025 में पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर हो चुका है। उसकी विश्व रैंकिंग 12 है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में 60 अलग-अलग मानकों पर देशों की ताकत को परखा जाता है। अमेरिका को मौजूदा समय में भी सबसे ताकतवर सैन्य ताकत करार दिया है। वहीं, इस रैंकिंग में रूस दूसरे नंबर पर और चीन को तीसरे नंबर पर रखा गया है। इन तीनों महाशक्तियों के बाद भारत का नंबर आता है। 

ये भी पढ़ें: GFP: सैन्य ताकत में रूस के बराबर पहुंचा चीन, टॉप-10 से पाकिस्तान बाहर; भारत की कैसी स्थिति? जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है किसी देश की ताकत मापने का तरीका?
  • ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (जीएफपी) में किसी देश की ताकत उसके स्कोर पर निर्भर होती है। जिस देश का स्कोर जितना ज्यादा होता है, उसकी ताकत उतनी ही कम आंकी जाती है। यानी 0.0000 का स्कोर सबसे शानदार माना जाता है। इसके बाद जैसे-जैसे यह स्कोर बढ़ता रहता है, वैसे ही देशों की ताकत कम मानी जाने लगती है। 
  • इन देशों को यह स्कोर उनकी सेनाओं के संख्याबल, हथियारों की ताकत, लॉजिस्टिक्स लाने-ले जाने की क्षमताएं, भौगोलिक स्थिति और आर्थिक शक्ति के आधार पर दिया जाता है।
विज्ञापन

India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
केंद्रीय बजट 2025-26 - फोटो : amarujala.com
दोनों देशों का रक्षा बजट
अगर दोनों देशों के रक्षा बजट की बात की जाए तो भी पाकिस्तान काफी पीछे है। भारत का रक्षा बजट 2025-26 में ₹6.8 लाख करोड़ (करीब $79 अरब) तक पहुंच गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 9.5% ज्यादा है। वहीं पाकिस्तान का बजट 2,281 अरब रुपये है, जिसमें इस साल 7.49 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
 

India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
भारत की सैन्य ताकत - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के मुकाबले कहां खड़ा है भारत?
- पड़ोसी पाकिस्तान के मुकाबले भारत की स्थिति काफी बेहतर है। सैन्यबलों से लेकर रक्षा बजट तक भारत ने पाकिस्तान पर बड़ी बढ़त बना रखी है। 
- थलसेना के मामले में भारत ने अपनी ताकत को काफी बढ़ा लिया है। पाकिस्तान कही भी ठहरता नजर नहीं आ रहा है। 
- इसके अलावा वायुसेना की ताकत में भी पाकिस्तान भारत के आगे कहीं नहीं ठहरता। नौसेना में शामिल हथियारों और ताकत की जिक्र की जाए तो अभी तक पाकिस्तान के पास डेस्ट्रॉयर और एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं। 

 

India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
भारत की थलसेना - फोटो : अमर उजाला

थलसेना 
भारत के पास 14 लाख 55 हजार 550 सक्रिय सैनिक हैं भारत के रिजर्व सैनिकों की संख्या 11 लाख 55 हजार है।  वहीं पाकिस्तान के पास 6 लाख 54 हजार सक्रिय सैनिक हैं। 5 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं। पैरामिलिट्री फोर्स का आंकड़ा देखें तो भारत के पास जहां 25 लाख 27 हजार सैनिकों की क्षमता है वहीं पाकिस्तान के पास 5 लाख की पैरामिलिट्री फोर्स है। भारत के पास 4,201 टैंक हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 2,627 हैं। भारत के पास टी-90 भीष्म और अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल और पिनाका रॉकेट सिस्टम से लैस हाई टेक वाहन भी हैं। भारत के पास 148, 594 बख्तरबंद गाड़ियां हैं, जो पाकिस्तान के मुकाबले तीन गुना अधिक हैं। भारत के पास बोफोर्स और होवित्जर तोपें मौजूद हैं। जो पाकिस्तान को कारगिल के युद्ध में धूल चटा चुकी हैं।

India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
भारतीय वायुसेना - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना
भारतीय वायुसेना के पास 513 जेट के साथ 2,229 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं पाकिस्तान के पास 328 फाइटर जेट सहित कुल 1,399 विमान हैं। हेलीकॉप्टरों के मामले में भारत आगे है। उसके पास 899 हेलीकॉप्टर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 373 हैं। भारत के पास 80 अटैक हेलीकॉप्टर हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 57 हैं। भारत की वायुसेना में राफेल फाइटर जेट,सुखोई एसयू-30एमकेआई,  मिराज-2000, मिग-29 फाइटर जेट हैं। जो ब्रह्मोस, अस्त्र, रुद्रम और आकाश जैसे मिसाइल सिस्टम से लैस है।  पाकिस्तान के पास जेएफ-17 थंडर, ए-16 और मिराज जैसे फाइटर जेट्स हैं। 

Simla Agreement: क्या है शिमला समझौता जिसे पाकिस्तान ने किया रद्द, कैसे, कब और कहां हुआ? जानें सबकुछ

India vs Pakistan army navy and air force strength comparison and weapon details GFP index 2025
भारतीय नौसेना - फोटो : अमर उजाला

नौसेना 
भारत की नौसेना के आगे पाकिस्तान की नौसेना बेहद ही कमजोर नजर आती है। फिर चाहे वह युद्ध पोतों की बात हो या फिर पनडुब्बियों की। भारत के पास कुल 293 नौसैनिक जहाज हैं, 18 पनडुब्बियां हैं। वहीं पाकिस्तान में करीब 121 नौसैनिक जहाज और 8 पनडुब्बियां हैं। भारत के पास दो विमान वाहक पोत हैं, जबकि पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है। वहीं भारत के पास 13 ड्रस्टॉयर हैं, जबकि पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है। भारत की नौसेना में कुल 1,42,252 सक्रिय सैनिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed