{"_id":"59d3f1784f1c1bc9538b58e4","slug":"india-summons-pakistan-deputy-high-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त तलब, भारत ने लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त तलब, भारत ने लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के नई दिल्ली में उप उच्चायुक्त सैय्यद हैदर शाह को तलब किया और उनसे गहरी नाराजगी व्यक्त की। पाकिस्तान मामलों के संयुक्त सचिव ने हैदर से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन करके की गई उकसावे की कार्रवाई पर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा दो अक्टूबर को पुंछ सेक्टर में की गई इस गोलीबारी का शिकार तीन मासूम बच्चे हुए हैं। भारत ने इसे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा की गई कोशिश को कायराना हरकत करार दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सीजफायर उल्लंघन पर मुंहतोड़ जवाब, 5 पाक सैनिक ढेर, भारत के उप उच्चायुक्त तलब
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ने पाकिस्तानी डिप्लोमैट से कहा कि उनके देश के सुरक्षा बलों द्वारा मानव बस्तियों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ है। भारत इस तरह की कार्रवाई का सख्त विरोध करता है।
ये भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, आतंकियों के DNA सैंपल देगा भारत
गौरतलब है कि पिछले कुछ साल से भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी का स्तर बढ़ा है। पाकिस्तानी सुरक्षा बल आतंकियों को घुसपैठ कराने के इरादे से संघर्ष विराम समझौते का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। 2017 में अबतक करीब 518 से अधिक बार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इस तरह की हरकत की है।