फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 42618 new COVID19 cases and 330 deaths in the last 24 hrs kerala maharashtra outbreaks

देश में कोरोना: तीन दिन से लगातार 40 हजार पार मामले, बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित, केरल बेहाल

Sat, 04 Sep 2021 11:24 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 04 Sep 2021 11:24 AM IST
सार

कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, 29, 322 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। केरल में कोरोना के दैनिक केस कम नहीं हो रहे हैं। विशेषज्ञों और सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
India reports 42618 new COVID19 cases and 330 deaths in the last 24 hrs kerala maharashtra outbreaks
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ रहे हैं तो किसी दिन संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो जाती है। पिछले तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले फिर से 40 हजार के पार हैं। एक सितंबर से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिवि मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई। वहीं, 29, 322  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोरोना से मरने वाली की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।  इससे दो दिन पहले तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 350 के पार रहता था।  कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले केरल से आ रहे हैं। एक दिन करीब तीस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 5 हजार से ऊपर आ रहे हैं।

विज्ञापन


67.72 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश में अभी तक 3 करोड़ 21 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 40 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी । देश भर में अब तक 67.72 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटों में 58.85 लाख अलग-अलग टीकों की खुराक लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन


 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-42,618
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-29, 322 
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-330
बीते 24 घंटे में कोरोना टीका- 58.85
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  4.05 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,29 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.21 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.40 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 67.72 करोड़

42 जिलों में रोजाना 100 से ज्यादा मामले आ रहे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 मई के बाद से देश में कोरोना पॉजिटिविटी दर में कमी आई है, लेकिन केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देशभर में पिछले हफ्ते आए कोरोना के कुल मामलों में से 69% मामले सिर्फ केरल से आए हैं। वहां फिलहाल एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। अभी भी 42 जिलों में कोरोना के रोज 100 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed