फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Invited Egypt President on Republic Day Foreign Chief Guest will attend the function after 2 years

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति को न्योता! 2 साल बाद विदेशी चीफ गेस्ट समारोह में शामिल होंगे

Fri, 25 Nov 2022 06:47 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Nov 2022 06:47 PM IST
सार

2021 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। हालांकि, तब ब्रिटेन में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई थी और आखिर में जॉनसन ने भारत आने में असमर्थता जताई थी।

विज्ञापन
India Invited Egypt President on Republic Day Foreign Chief Guest will attend the function after 2 years
विदेश मंत्री एस जयशंकर और मिस्र के राष्ट्रपति फत्ताह अल-सिसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले साल भारत के गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी पर आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि कै तौर पर शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति फत्ताह अल-सिसी को न्योता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि वह अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत आएंगे। 
विज्ञापन


दोनों देशों ने इसी साल राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाई है। पिछले महीने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल गणतंत्र दिवस की परेड में किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था। केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह अहम फैसला लिया था। वहीं, कोरोनावायरस महामारी के चलते लगातार दूसरे साल गणतंत्र दिवस पर किसी विदेशी नेता को मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था। 2021 में ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। हालांकि, तब ब्रिटेन में कोरोना महामारी ने तबाही मचाई थी और आखिर में जॉनसन ने भारत आने में असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed