फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Maldives exchange agreements in presence of PM Modi and Maldives President Solih

मालदीव के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई वार्ता

Mon, 17 Dec 2018 03:21 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 17 Dec 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
India and Maldives exchange agreements in presence of PM Modi and Maldives President Solih
- फोटो : ANI

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह अपनी पत्नी के साथ भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता हुई। जब मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन थे, तब भारत के साथ मालदीव के रिश्ते अच्छे नहीं थे। 


loader

इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोलिह से मुलाकात की और आपसी हितों के द्विपक्षीय संबधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस साल पांच फरवरी को मालदीव में तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी, उसके बाद दोनों देशों के बीच संबधों में तल्खी आ गई। भारत ने भी इसकी आलोचना की थी। 

भारत के लिए मालदीव के साथ अच्छे रिश्ते रखना बेहद जरूरी है। ताकि वह चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स पॉलिसी से खुद को सुरक्षित रख सके। जिसका केवल एक ही उद्देश्य है और वह है  भारत को चारों ओर से घेरना। इसके अंतर्गत भारत के पड़ोसी देशों में विकास के नाम पर चीन अपनी पैठ मजबूत करता जा रहा है और अपने कर्जे में उन देशों को फंसाने के बाद भारत के खिलाफ करने की उसकी रणनिती है। इस लिहाज से अपने पड़ोसी देशों में चीन के इन बढ़ते कदमों को रोकने के लिए भारत के उनसे अच्छे रिश्ते होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed