फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Tirupati Row Pawan Kalyan vs DMK Over Sanatan Dharm Like Virus news in hindi

Tirupati Row: लड्डू विवाद के बीच सनातन धर्म पर रार, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर एक साल बाद पवन कल्याण का पलटवार

Fri, 04 Oct 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 04 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

द्रमुक प्रवक्ता डॉ. हफीजुल्ला ने पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी को हिंदू धर्म और मानवता का असली दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने कभी धर्म के बारे में कुछ नहीं कहा, ये केवल भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण ही है जो राजनीतिक लाभ के लिए भगवान को बीच में लाते हैं। 

विज्ञापन
In Tirupati Row Pawan Kalyan vs DMK Over Sanatan Dharm Like Virus news in hindi
उदयनिधि स्टालिन, पवन कल्याण - फोटो : PTI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के प्रसाद बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली घी में पशु चर्बी पाए जाने के मामले में विवाद बढ़ चुका है। उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सनातन धर्म का विस्तार करते हुए तमिलनाडु के अपने समकक्ष उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साधा। दरअसल, उन्होंने उदयनिधि के एक साल पहले सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर हमला किया। हालांकि, उदयनिधि स्टालिन पर पवन कल्याण की तरफ से किए हमले का तुरंत पलटवार किया गया। द्रमुक प्रवक्ता डॉ. सैयद हफीजुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी ने किसी भी धर्म, विशेष रूप से हिंदू धर्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि वे जातिगत अत्याचार और छूआछूत के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन


उदयनिधि स्टालिन पर साधा निशाना 
गुरुवार को तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशु चर्बी पाए जाने के आरोपों का वर्णन करते हुए पवन कल्याण ने कहा, "पांच वर्षों तक वाईएसआरसीपी की सरकार ने कुशासन किया। हमें नहीं मालूम कि उन्होंने कितने करोड़ रुपये (रिश्वत) जमा किए। बाद में इसकी जांच होनी चाहिए।" पवन कल्याण सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री जनग मोहन रेड्डी को दोषी ठहराने से पीछे हट गए। उन्होंने कहा, "यह केवल मुख्यमंत्री के बारे में नहीं है। कभी नहीं, आज तक मैंने कभी उनकी ओर इशारा करके नहीं कहा कि यही अपराधी हैं। मैं अभी भी उन्हें दोषी नहीं कह रहा हूं।"
विज्ञापन


पवन कल्यान ने यह हमला तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन द्वारा पिछले साल सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर किया गया था। दरअसल, स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी वायरल बीमारियों से किया था। हालांकि, इस टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हुआ था। गुरुवार को एकबार फिर पवन कल्याण ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा, "सनातन धर्म को वायरस मन कहिए। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिसने भी सनातन धर्म को मिटाना चाहा, वह खुद मिट गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं एक निसंदेह सनातनी हिंदू हूं।" बता दें कि द्रमुक प्रवक्ता डॉ. हफीजुल्ला पवन कल्याण, चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी को हिंदू धर्म और मानवता का असली दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने कभी धर्म के बारे में कुछ नहीं कहा, ये केवल भाजपा, टीडीपी और पवन कल्याण ही है जो राजनीतिक लाभ के लिए भगवान को बीच में लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed