Mumbai Heavy Rainfall: मुंबई में तीन दिन से भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित; रेड अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद
Mumbai Weather Update Today : मुंबई और महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है; मुंबई में रेड अलर्ट जारी है। बीएमसी के अनुसार रविवार को शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं हुईं, जबकि शनिवार को विखरोली में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज मुंबई और रायगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन हुई तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। अंधेरी सबवे और लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें करीब 10 मिनट की देरी से चल रही थीं। हालांकि, किसी भी सेवा को पूरी तरह बंद नहीं किया गया। मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ निचले इलाकों में पानी भरने और कुर्ला व तिलक नगर स्टेशनों के बीच ट्रैक चेंजिंग प्वाइंट फेल होने के कारण सेवाएं प्रभावित रहीं।
ये भी पढ़ें: समुद्र में दिखा दुर्लभ नजारा, अस्तित्व की मजबूती के लिए साथ आईं व्हेल-डॉल्फिन; 200 घटनाओं का विश्लेषण
कुछ हिस्सों में इतनी तेज बारिश हुई कि वाहन चालकों को दिखना भी मुश्किल हो गया और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े बजे तक बीते 24 घंटों में सांताक्रूज में 99 मिलीमीटर और कोलाबा में 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
अकासा एयर और इंडिगो जैसी एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी कि वे अतिरिक्त समय लेकर हवाई अड्डे के लिए रवाना हों, क्योंकि कुछ रास्तों पर भारी ट्रैफिक देखा गया। अंधेरी उपमार्ग पानी भरने के कारण बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने जानकारी दी कि अब ट्रैफिक ठाकरे ब्रिज और गोखले ब्रिज से मोड़ा जा रहा है।
#WATCH Mumbai: Heavy rain causes waterlogging in many parts of the city.
— ANI (@ANI) August 18, 2025
(Visuals from Gandhi Market Sion) pic.twitter.com/2Cu6rR0RIy
वाकोला ब्रिज, हयात जंक्शन और खार सबवे जैसे इलाकों में भी पानी भरने की खबर है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लगातार बारिश को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर 12 बजे के बाद की शिफ्ट वाले स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की।
बीएमसी ने एक्स पर लिखा, आज सुबह से लगातार हो रही बारिश और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर, उन सभी स्कूल और कॉलेज के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जो दोपहर बाद की पाली में चलते हैं।
ये भी पढ़ें: उफनती नदी में बह गई थार, पुल में बहते पानी के तेज बहाव की चपेट में आई, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल