फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thar got swept away in the overflowing river got caught in the strong flow of water flowing in the bridge

Viral Video: उफनती नदी में बह गई थार, पुल में बहते पानी के तेज बहाव की चपेट में आई, खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

Mon, 18 Aug 2025 10:27 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 18 Aug 2025 10:27 AM IST
सार

Viral Video: शुरुआत में गाड़ी कुछ दूरी तक बढ़ी, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण कार बीच में ही फंस गई। धीरे-धीरे पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि गाड़ी खिसकने लगी और देखते ही देखते पानी में बह गई।

विज्ञापन
Thar got swept away in the overflowing river got caught in the strong flow of water flowing in the bridge
उफनती नदी से गाड़ी निकालना पड़ा भारी - फोटो : एक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नांदेड, बीड, परभणी और छत्रपति संभाजीनगर जैसे इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं। बरसात इतनी ज्यादा हो गई है कि कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसी दौरान नांदेड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां हिमायत नगर–हदगांव मार्ग पर स्थित जवलगांव इलाके में एक थार कार बाढ़ के पानी में बह गई। दरअसल नदी पर बने पुल से पानी तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इस बीच एक चालक ने जोखिम उठाते हुए अपनी कार को पुल पर चढ़ा दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शुरुआत में गाड़ी कुछ दूरी तक बढ़ी, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण कार बीच में ही फंस गई। धीरे-धीरे पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि गाड़ी खिसकने लगी और देखते ही देखते पानी में बह गई। यह नजारा इतना डरावना था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बचाई चालक की जान
इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि वहां मौजूद गांव वालों ने हिम्मत दिखाई और समय रहते चालक को बाहर निकाल लिया। अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार पानी के बीच रास्ता बनाने की कोशिश करती है लेकिन अचानक रुक जाती है और फिर तेज बहाव उसे बहा ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क टूटा, प्रशासन ने की अपील
लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से इस इलाके की दो तहसीलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने जनता से साफ कहा है कि वे किसी भी हालत में बहते पानी वाले पुल पर गाड़ी चलाने की कोशिश न करें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा करना न केवल जान के लिए खतरनाक है बल्कि बचाव कार्य को भी मुश्किल बना देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसे देखकर लोग हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि "जिंदगी से बड़ी कोई रील या एडवेंचर नहीं होती" तो वहीं कई लोगों ने चालक की लापरवाही को खतरनाक बताया।


लगातार बारिश से बढ़ी चिंता
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अब भी तेज बारिश जारी है। नदियों और नालों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में पानी भर जाने से लोग सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं। प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। यह घटना इस बात की बड़ी चेतावनी है कि बाढ़ जैसे हालात में जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि लोग सतर्क रहें, प्रशासन की अपील का पालन करें और किसी भी तरह के खतरे से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed