फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   whales and dolphins came together to strengthen their existence Rare sight seen in the ocean

अध्ययन: समुद्र में दिखा दुर्लभ नजारा, अस्तित्व की मजबूती के लिए साथ आईं व्हेल-डॉल्फिन; 200 घटनाओं का विश्लेषण

Mon, 18 Aug 2025 05:58 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 05:58 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में हंपबैक व्हेल और बॉटलनोज डॉल्फिन की मिलनसार हरकतें वैज्ञानिकों के लिए चौंकाने वाली हैं। 199 इंटरैक्शन में 25% को सकारात्मक पाया गया। शोध में सामने आया कि डॉल्फिन, व्हेल का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती हैं।

विज्ञापन
whales and dolphins came together to strengthen their existence Rare sight seen in the ocean
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तट पर जब हंपबैक व्हेल सतह के पास तैर रहीं थीं तो उनके आगे-आगे बॉटलनोज डॉल्फिन का झुंड पानी में लहरें काटता नजर आया। यह नजारा केवल सुंदर ही नहीं था, बल्कि समुद्री जीवों की दुनिया में छिपी एक अहम सच्चाई का हिस्सा भी है। व्हेल और डॉल्फिन आपस में पहले से कहीं ज्यादा मेलजोल रखती हैं। अभी तक माना जाता था कि ऐसी मुलाकातें यदा-कदा ही होती हैं।

विज्ञापन


क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया स्थित ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सोशल मीडिया, समुद्री अभियानों और क्रिटरकैम से मिले वीडियो व फोटो का विश्लेषण किया। 19 प्रजातियों के बीच हुई 199 व्हेल-डॉल्फिन इंटरैक्शन घटनाओं में से 25% को संभावित सकारात्मक श्रेणी में रखा गया। इनमें से 80% मामलों में डॉल्फिन व्हेल के सिर के करीब तैर रही थीं, मानो उनका ध्यान आकर्षित कर रहीं हों। हालांकि कुछ प्रजातियां जैसे फिन व्हेल, ब्लू व्हेल और नॉर्दर्न राइट व्हेल डॉल्फिन के प्रति ज्यादा उदासीन रहीं। वहीं इंग्लैंड में दर्ज मामलों में डॉल्फिन ने पोरपोइज को मारकर छोड़ दिया जिसका कारण वैज्ञानिक अब तक नहीं समझ पाए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- भारत में मोटापा बना नई महामारी: तीन दशक में वजन बढ़ने की रफ्तार दोगुनी, हर चौथा शहरी वयस्क इसकी चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या व्हेल डॉल्फिन का शिकार करती हैं?
समुद्री वैज्ञानिकों का कहना है कि बेलीन व्हेल डॉल्फिन का शिकार नहीं करतीं। इनका भोजन मुख्य रूप से क्रिल, प्लवक और छोटी मछलियां होती हैं। हंपबैक जैसी व्हेल डॉल्फिन के साथ खेलती हैं, लेकिन उन्हें नुकसान नहीं पहुंचातीं। इसके विपरीत, ऑर्का (किलर व्हेल) जैसी दांतेदार प्रजातियां कभी-कभी डॉल्फिन पर हमला कर सकती हैं।


ये भी पढ़ें:- Seat Ka Samikaran: बिहार के 16वें मुख्यमंत्री की सीट रही है झाझा, पिछले छह में से पांच चुनाव रहे जदयू के नाम

पहले से बढ़ा है मेलजोल
विशेषज्ञ बताते हैं कि व्हेल और डॉल्फिन का साथ खेलना या शिकार के दौरान मेलजोल पहले भी दुर्लभ मौकों पर देखा गया है। लेकिन पहले ये घटनाएं बिखरे हुए किस्सों या छिटपुट रिपोर्टों तक सीमित थीं। मौजूदा स्टडी से स्पष्ट हुआ कि ऐसा मेलजोल पहले से बढ़ा है तथा जलीय जीवों के बीच आपसी मेल मुलाकात का एक अद्भुत उदाहरण भी है।

व्हेल और डॉल्फिन का संपर्क से  मजबूत होगा अस्तित्व
समुद्री जीव वैज्ञानिकों के अनुसार अगर व्हेल और डॉल्फिन परस्पर लाभ के लिए संपर्क करती हैं, तो यह उनके सहजीवी संबंध का संकेत है, जो कई तरह से उनके अस्तित्व को मजबूती दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed