फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   husband gives wife triple talaq when she gave him a black tea in bhopal

काली चाय मिलने पर नाराज हुआ पति, पत्नी से कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'

Tue, 29 Aug 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Tue, 29 Aug 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
husband gives wife triple talaq when she gave him a black tea in bhopal

तीन तलाक को भले ही सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया हो, लेकिन इससे जुड़े मामले थम नहीं रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल से इससे ही जुड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को इसलिए तीन बार तलाक कह दिया, क्योंकि उसने उसे काली चाय दे दी थी। बताया जा रहा है कि घर में दूध नहीं होने पर पत्नी पति से उसके लिए पैसे मांगे, जिस पर उसने कहा कि मायके से दूध के पैसे ले आ।

विज्ञापन


पढ़ें: तलाक कराकर महिला से की दूसरी शादी, अब तीसरी से इश्क फरमा रहे नेताजी
विज्ञापन


दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और पति ने उसे तीन तलाक कह डाला और वो पत्नी को घर में रखने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि है कि काजियात से मामले को सुलझवाना चाहता था, लेकिन महिला सीधे अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने केस यहां संस्था गौरवी वन स्टॉप क्राइसिस तक पहुंच दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की काउंसलर प्रीति सिंह ने पति अफजल से फोन पर बात की और पेश होने को कहा। पति ने कहा कि उसने गुस्से में तलाक दे दिया, जबकि उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी नहीं थी। वहीं काजी का कहना है कि अगर पति पत्नी को घर में रखने को तैयार नहीं होता तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed