{"_id":"59a0e6ef4f1c1bdd458b469e","slug":"ishrat-jahan-seeks-protection-for-herself-and-her-four-children-in-triple-talaq-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर फैसले के बाद इशरत जहां को मिल रही धमकियां, ममता बनर्जी से की सुरक्षा की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन तलाक पर फैसले के बाद इशरत जहां को मिल रही धमकियां, ममता बनर्जी से की सुरक्षा की मांग
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Aug 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
इशरत जहां
तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुहीम छेड़ने वाली इशरत जहां को इन दिनों ससुरालवालों और पड़ोसियों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इन धमकियों के देखते हुए इशरत जहां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि इशरत तीन तलाक मामले में पांच याचिकाकर्ताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग
इशरत जहां ने कहा कि मुझे पड़ोसियों से खतरा महसूस हो रहा है, इसलिए मैंने अपने और अपने बच्चों के लिए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस लेटर की कॉपी हावड़ा के पुलिस कमिश्नर ऑफिस और लोकल पुलिस स्टेशन को भी भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें:- तीन तलाक के खिलाफ जंग छेड़ने वाली इशरत जहां का समाज ने किया बायकॉट
विज्ञापन
इशरत जहां की कानूनी सलाहकार ने बताया कि उसके कुछ पड़ोसी और ससुराल वाले भी उस पर अपने मुस्लिम समाज के हितों के खिलाफ जाने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके पड़ोसी और ससुराल के कुछ लोग उससे और उसके बच्चों से गाली-गलौज कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं।
ससुरालवालों और पड़ोसियों से कथित रूप से धमकियां
खबरों के मुताबिक इशरत जहां इन दिनों हावड़ा के पिलखाना में अपने चार बच्चों और अपने पति के बड़े भाई की फैमिली के साथ रह रही हैं। जहां उन्हें ससुरालवालों और पड़ोसियों से कथित रूप से धमकियां मिल रही हैं।
पढ़ें:- इशरत जहां एनकाउंटर के आरोपी पुलिस अधिकारियों ने SC में कहा- दे देंगे इस्तीफा
आपको बता दें कि साल 2014 में इशरत के पति ने दुबई से फोन पर तलाक दे दिया था। इशरत की 13 साल की एक बेटी और 7 साल का एक बेटा है। इशरत ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से बहुत खुश हूं, लेकिन आए दिन मुझे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मैं आपसे मुझे और मेरे बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील करती हूं।