{"_id":"60cc8ee41700a36aaf0785b9","slug":"home-minister-amit-shah-high-level-meeting-on-jammu-kashmir-ajit-doval-dgp-dilbagh-singh-arrives-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंथन : जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंथन : जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश
Fri, 18 Jun 2021 05:47 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:47 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के विकास को लेकर हुई बैठक में भाग लेने के लिए एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, रॉ के प्रमुख सामंत कुमार गोयल, सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह गृह मंत्रालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर को लेकर आज यानी शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये जमा किए जाते हैं तथा किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत सभी किसानों को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज फ्लेगशिप और प्रतिष्ठित परियोजनाओं तथा औद्योगिक विकास की परियोजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने पर बल दिया। पश्चिमी पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए शरणार्थियों को जल्द शरणार्थी पैकेज का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अमित शाह ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज, औद्योगिक विकास की परियोजनाओं सहित अन्य कई विकास योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण करने और 3000 मेघावाट की पाकल डुल व कीरू जल-विद्युत परियोजना को फ़ास्ट ट्रैक करने के साथ 3300 मेगावाट की अन्य योजनाओं को शुरू करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में कोरोना टीकाकरण 76 फीसदी व 4 जिलों में 100 फीसदी होने पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा को बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की योजनाओं की 90 फीसदी पहुंच की भी सराहना की।
इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार, रॉ के प्रमुख सामंत कुमार गोयल, सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने भाग लिया था।