फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day: Tricolor waving on feet sunken in snow, ITBP Himveers greet Republic Day

Republic Day: बर्फ में पांव धंसे हैं पर लहरा रहा तिरंगा, आईटीबीपी के हिमवीरों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Fri, 26 Jan 2024 10:24 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Jan 2024 10:24 AM IST
सार

Republic Day: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा की चोटियों पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर, भारतीय सैनिकों ने सीमा क्षेत्र के पास मार्च किया।

विज्ञापन
Republic Day: Tricolor waving on feet sunken in snow, ITBP Himveers greet Republic Day
गण्तंत्र दिवस। - फोटो : ITBP

विस्तार

भारत-चीन सीमा पर बर्फीले इलाकों में तैनात आईटीबीपी के हिमवीरों ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा की चोटियों पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर, भारतीय सैनिकों ने सीमा क्षेत्र के पास मार्च किया, भारतीय ध्वज लहराया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार 9 दिसंबर, 2022 को पीएलए सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पार करने की कोशिश की थी जिसका भारतीय सैनिकों ने दृढ़ तरीके से मुकाबला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का हुआ भव्य आयोजन

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस आयोजन के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखा। पहली बार, एक अखिल महिला त्रि-सेवा दल ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय वायु सेना के फ्लाई-पास्ट में महिला पायलट भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed