फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High alert due to Heavy rains in these states

दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इंदौर का बुरा हाल

Sat, 22 Sep 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
High alert due to Heavy rains in these states

इस साल मानसून में जहां देश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई, वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां पर कम बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून 10 फीसदी तक कम रहा है। लेकिन शुक्रवार की सुबह ओडिशा और फिर शाम तक चंडीगढ़ पहुंचे चक्रवात से केंद्रीय और उत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। 30 सितंबर को मानसून खत्म हो जाएगा लेकिन देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है और कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को कई इलाकों में दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। शुक्रवार की रात कई इलाकों में बारिश हुई। अगले तीन दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस बीच आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इस बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में देहरादून समेत छह जिलों में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां 23 और 24 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार शनिवार को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में रात 2 बजे तक तेज बारिश जारी थी।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। शनिवार से तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 24 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के बीच किसानों से 25 सितंबर तक खेती कार्य स्थगित करने की अपील की है। विभाग ने 22 से पहले खेतीबाड़ी के काम निपटाने की सलाह दी है।

High alert due to Heavy rains in these states

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आसपास के जिलों में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। लगभग दस दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को ठंडी हवा संग बारिश ने काफी राहत दी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उप्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और ओडिशा के तट पर आए तूफान के चलते प्रदेश में भी मौसमी गतिविधियां तेजी पर आई हैं। प्रदेश के अन्य कई इलाकों में अगले 3-4 दिनों के दौरान कई स्थानों पर रुक-रुक कर धीमी व मध्यम बारिश के आसार हैं।

शुक्रवार सुबह से मौसम में आए बदलाव का असर शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में बूंदाबांदी व बारिश हुई। गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, इलाहाबाद, झांसी, बस्ती, उरई समेत कई इलाकों में शुक्रवार को दो से 24 मिमी. तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, शनिवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया।  

मध्यप्रदेश

चक्रवात की वजह से लंबे समय से गायब होने के बाद एक बार फिर कई इलाकों में बारिश हुई। इंदौर शहर में भारी बारिश के कारण 150 कॉलोनियों में पानी भर गया। 50 से ज्यादा कॉलोनियों की बिजली चली गई।

इसके अलावा मालवा, निमाड़ से लेकर आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बुरहानपुर में तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर पानी भर गया है। महेश्वर में तेज बरिश जारी है। प्रदेश में और भी कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर होने की खबर आ रही है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। जो कि शनिनार सुबह तक जारी रही। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बारिश रुक रुककर हो रही है। यहां के कई निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। बता दें खाड़ी का तूफान ओडिशा के गोपालपुर तट पर टकराया है। जिसके कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ में तेज हवा चल रही है और बारिश का दौर जारी है।

High alert due to Heavy rains in these states

बिहार और झारखंड

बिहार और झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। 

आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। यहां विशाखापटनम में भी तेज बारिश हुई है।

पंजाब

पंजाब के लुधियाना के कई इलाकों में बारिश हो रही है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

ओडिशा

शुक्रवार को ओडिशा से शुरू हुए चक्रवाती तूफान के कारण भारी बारिश हो रही है। राज्य के मलकानगिरी जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

यहां हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है।

साथ ही 23 सितंबर के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed