{"_id":"631539c66d13f7538e2e337d","slug":"hearing-on-extension-of-tenure-of-ed-director-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Director: ईडी निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Director: ईडी निदेशक के कार्यकाल विस्तार पर सुनवाई आज
Mon, 05 Sep 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Sep 2022 05:20 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय मिश्रा के कार्यकाल के विस्तार को चुनौती देने वाली आठ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा की याचिकाएं भी हैं। याचिकाओं में पांच साल तक विस्तार संबंधी संशोधन को भी चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, चीफ जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 2 अगस्त को इन याचिकाओं पर केंद्र सरकार और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन