{"_id":"56df64d04f1c1b1c038b4574","slug":"hardik-patel-gives-27-demand-letter-for-patels-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल कोटा:समझौते के लिए हार्दिक ने रखीं 27 मांगें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पटेल कोटा:समझौते के लिए हार्दिक ने रखीं 27 मांगें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 05:18 AM IST
सार
- गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के समक्ष 27 मांगें रखी
- मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मांगों को देखेंगी
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में पटेलों को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन की अगुवाई करने वाले जेल में बंद हार्दिक पटेल ने समझौते के लिए गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के समक्ष 27 मांगें रखी हैं। विवाद पर राज्य सरकार के साथ किसी भी समझौते पर पहुंचने के लिए हार्दिक ने सीलबंद लिफाफे में अपनी मांगें प्रस्तुत की हैं।
विज्ञापन
इस क्रम में हार्दिक के पिता भरत भाई पटेल ने पोरबंदर के सांसद विट्ठल रडाडिया, पटेल समुदाय के नेताओं जयराम वंसजालिया जैसे मध्यस्थों के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल से मिलकर हार्दिक की मांगों की सूची पेश की।
विज्ञापन
इस संबंध में रडाडिया ने बताया कि उन लोगों ने मुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष विजय रूपानी से मुलाकात कर हार्दिक पटेल द्वारा मांगों की सूची सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत की।
विज्ञापन
वहीं जब इन मांगों के बारे में पूछा गया तो रडाडिया ने कहा, चूंकि ये सीलबंद लिफाफे में थीं इसलिए हम लोगों को इसके बारे में निश्चित जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि वह मांगों को देखेंगी फिर इसका जवाब देंगी। रडाडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक दिखा।