लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Results 2022: BJP wins in all 16 constituencies of Surat

Gujarat Results: सूरत की सभी सीटों पर BJP की चमक बरकरार, PM की एक रैली से आप को मिली करारी हार

Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 08 Dec 2022 04:13 PM IST
सार

भाजपा का गढ़ कहा जाने वाला सूरत इस बार के चुनाव में काफी चर्चित रहा। शहर की 12 सीट सहित जिले की 16 सीटों पर पूरे गुजरात की नजर थी। भारतीय जनता पार्टी का करीब 20 साल से यहां दबदबा है। पिछले 15 वर्षों से भाजपा शहर की एक भी सीट नहीं हारी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने यह रिकॉर्ड कायम रखा है।

Gujarat Results 2022: BJP wins in all 16 constituencies of Surat
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

देश की डायमंड सिटी कहे जाने वाले सूरत में भाजपा की चमक बरकरार हैं। चुनाव प्रचार के दौरान आदमी पार्टी ने इसे धुंधला करने की कोशिश जरूर की, लेकिन गुरुवार को आए चुनाव नतीजों ने सब कुछ साफ कर दिया। सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिले की 16 सीटें जीतकर भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है।



भाजपा का गढ़ कहा जाने वाला सूरत इस बार के चुनाव में काफी चर्चित रहा। शहर की 12 सीट सहित जिले की 16 सीटों पर पूरे गुजरात की नजर थी। भारतीय जनता पार्टी का करीब 20 साल से यहां दबदबा है। पिछले 15 वर्षों से भाजपा शहर की एक भी सीट नहीं हारी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने यह रिकॉर्ड कायम रखा है। विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी का फोकस इसी शहर पर था। क्योंकि आप ने यहीं से गुजरात में पहली जीत का स्वाद चखा था। इस जीत के बाद आप को यहां अपनी जमीन नजर आने लगी और इसी के दम पर पार्टी चुनावी रण में उतरी।


सूरत जिले की वराछा, कतारगाम, करंज, ओलपाड़ और कामरेज पाटीदार बहुल सीट पर भाजपा और आप के बीच कड़ा मुकाबला था। आप के 27 पार्षद भी इन्हीं क्षेत्रों से महानगर पालिका में चुनकर आए। आम आदमी पार्टी ने यहां एक साल में 20 से ज्यादा सभाएं की। इनमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान,राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शामिल है। आप के चुनावी मैदान में उतरने के बाद भाजपा सूरत में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी। भाजपा के लिए सूरत की एक भी सीट गंवाना बड़े नुकसान के समान है। सूरत में दो लोकसभा सीटे है। इनमें एक सूरत जहां से केंद्रीय मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश सांसद है। वहीं नवसारी सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल चुनकर आते है। नवसारी सीट का आधा हिस्सा सूरत में आता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के लिए सूरत की एक सीट भी नहीं जाने देना एक चुनौती के समान है। आप की इस ताबड़तोड़ रैलियों के बाद पाटीदार बहुल सीटों को बचाने के लिए भाजपा ने अंतिम दिनों में पीएम मोदी के वराछा में रोड शो और सभाएं करवाई। जिसका फायदा भाजपा को पूरे जिले में देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed