फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat: Asiatic lion dies after being hit by train in Amreli district

गुजरात: अमरेली जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एशियाई शेर की मौत 

Mon, 23 Aug 2021 02:23 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 23 Aug 2021 02:23 AM IST
सार

  • राज्य के वन मंत्री गणपत वसावा ने इस साल मार्च में राज्य विधानसभा को बताया कि 2019 और 2020 के दौरान गुजरात में कुल 313 शेरों की मौत हुई, जिसमें अप्राकृतिक कारणों से 23 मौतें हुईं।

विज्ञापन
Gujarat: Asiatic lion dies after being hit by train in Amreli district
asiatic lion - फोटो : gujrattourism

विस्तार

गुजरात के अमरेली जिले के गिर वन क्षेत्र में एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक एशियाई शेर की मौत हो गई। मुख्य वन संरक्षक (जूनागढ़ वन्यजीव मंडल) दुष्यंत वासवदा ने रविवार को इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे सावरकुंडला वन क्षेत्र के गिर (पूर्व) वन मंडल के खडकला गांव के पास हुई।

विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि लगभग 5-6 साल की उम्र के एक नर शेर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मौत का संभावित कारण डबल डेकर मालगाड़ी से टकराना बताया जा रहा है। वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर शेर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


राज्य के वन मंत्री गणपत वसावा ने इस साल मार्च में राज्य विधानसभा को बताया कि 2019 और 2020 के दौरान गुजरात में कुल 313 शेरों की मौत हुई, जिसमें अप्राकृतिक कारणों से 23 मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक कारणों में खुले कुएं में गिरने से मौत, वाहनों या ट्रेनों की चपेट में आना या बिजली का करंट लगना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार अप्राकृतिक कारणों से शेरों की मौत को कम करने के प्रयास कर रही है। गुजरात के कई जिलों में फैले जंगल का हिस्सा गिर वन्यजीव अभयारण्य दुनिया में एशियाई शेरों का अंतिम निवास स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed