{"_id":"61f90da6e272e114051b7e96","slug":"gujarat-angry-locals-set-ablaze-2-buses-after-one-vehicle-mows-down-senior-citizen-in-bharuch-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: भरूच में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित भीड़ ने दो बसों को लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: भरूच में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित भीड़ ने दो बसों को लगाई आग
Tue, 01 Feb 2022 04:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:08 PM IST
सार
पुलिस ने इस घटना में दो एफआईआर दर्ज की हैं। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुजुर्ग को कुचलने वाली बस का चालक फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
गुजरात के भरूच कस्बे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की एक बस के नीचे आने से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही दो निजी बसों में आग लगा दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात को दहेज बाईपास पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार भीड़ हिंसा में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। दोनों बसों में सवार सभी यात्री भीड़ द्वारा बसों को आग के हवाले किए जाने से पहले ही उतर गए थे। पुलिस ने बताया कि इन दो बसों में से एक ने भरूच में शेरपुरा गांव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया था।
विज्ञापन
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से एक एफआईआर व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में है और दूसरी भीड़ की ओर से दो बसों को आग लगाने को लेकर है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान इस्माइल मंचवाला (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि इस्माइल की मौत से कुछ स्थानीय लोग आक्रोश में आ गए। बाद में करीब 100 लोगों की भीड़ ने बसों को आग लगा दी। इस्माइल हादसे का शिकार सोमवार रात करीब नौ बजे हुए थे जब बस अड्डे पर सड़क पार कर रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।