{"_id":"5d1333618ebc3e3cf543a4e5","slug":"groom-s-death-in-road-accident-four-injured-including-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुरः सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुरः सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, दुल्हन सहित चार घायल
Wed, 26 Jun 2019 02:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
जयपुर आयुक्तालय के चौमूं थाना क्षेत्र में एक हादसे ने नवविवाहिता की जिंदगी तबाह कर दी। कार सवार नवविवाहित अजमेर से शाहपुरा लौट रहे थे। तभी कार आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकराकर पलट गई। दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गये।
विज्ञापन
थाना अधिकारी हेमराम सिंह ने बताया कि कार सवार नवविवाहित अजमेर से शाहपुरा लौट रहे थे। जैतपुरा गांव के पास उनकी कार ट्रेलर से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार दूल्हा अजय कुमार मीणा (28) की मौत हो गई जबकि दुल्हन सहित चार अन्य घायल हो गये। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। अजय की शादी 22 जून को हुई थी। वह अजमेर में अपनी ससुराल से होकर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन