फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Govt yet to take revenge after Pahalgam terror attack: Raut

Pahalgam Terror Attack: '12 दिन बाद भी सरकार ने नहीं लिया बदला...', संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना

Sun, 04 May 2025 10:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 May 2025 10:19 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में कोई ठोस कदम न उठाने का आरोप लगाया और कहा कि यूट्यूब चैनल बंद करना या पाकिस्तानी राजनयिकों को निकालना असली बदला नहीं है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह अपने विरोधियों पर तो सख्ती करती है, लेकिन दुश्मनों के जवाब नहीं देती है

विज्ञापन
Govt yet to take revenge after Pahalgam terror attack: Raut
संजय राउत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इसका बदला नहीं लिया है। उन्होंने सरकार की प्रतिक्रिया पर तंज कसते हुए सवाल किया कि पाकिस्तान के यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाना या उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना क्या बदला कहलाता है?

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीएसएफ को मिलेंगी 16 नई बटालियन और दो क्षेत्रीय मुख्यालय, पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगी चौकसी
विज्ञापन


राउत ने कहा कि सरकार अपने सियासी विरोधियों से तो बदला लेती है, उनकी पार्टियां तोड़ती है, उन्हें जेल भेजती है, जिंदगी बर्बाद करती है, लेकिन असली दुश्मन को जवाब नहीं दे पाती। उन्होंने कहा कि (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया था, वो था असली बदला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) सांसद राउत ने सरकार की कार्रवाई को केवल दिखावा बताया और कहा कि पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बंद करना कोई जवाब नहीं है।

ये भी पढ़ें: 'पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस', प्रियंका गांधी का बयान

दक्षिण कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोगों का नरसंहार कर दिया गया था। इसमें अधिकांश पर्यटक थे। पर्यटकों को उनकी पहचान पूछकर गोली मार दी गई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों को भारत से निष्कासित किया, अटारी सीमा चौकी बंद की, सिंधु जल संधि निलंबित की और छह पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी बंद किए थे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed