{"_id":"68177cd46f1ef1adcf08eabf","slug":"congress-will-back-any-action-by-centre-on-pahalgam-terror-attack-says-priyanka-gandhi-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस', प्रियंका गांधी का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस', प्रियंका गांधी का बयान
Sun, 04 May 2025 08:12 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 04 May 2025 08:12 PM IST
सार
Kerala: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति ने पहले ही इस पर प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट किया है कि पार्टी सरकार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में केंद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस पार्टी उसका पूरी तरह समर्थन करेगी। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) इस मामले पर पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर चुकी है। प्रस्ताव के जरिए स्पष्ट किया गया है कि विपक्षी पार्टी सरकार के हर कदम के साथ खड़ी है। अपनी दो दिवसीय वायनाड यात्रा पर पहुंची प्रियंका ने पत्रकारों से बातीच में कहा, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी। हमने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि हम सरकार की किसी भी कार्रवाई का पूरा समर्थन करते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार जल्द कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'भारत को उपदेशकों की नहीं, साझेदारों की जरूरत', रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर की पश्चिम को लताड़
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र से अपील की थी कि वह पाकिस्तान को सजा देने के लिए सख्त कदम उठाए। पार्टी ने कहा था कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद का समर्थन और निर्यात कर रहा है। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी मांग की कि देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक में हुई इस चूक को लेकर समयबद्ध जांच और जवाबदेही तय की जाए।
यह प्रस्ताव कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जयराम रमेश व केसी वेणुगोपापल जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन