फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF to get 16 new battalions, 2 field HQs for Pak, Bangla borders

BSF: बीएसएफ को मिलेंगी 16 नई बटालियन और दो क्षेत्रीय मुख्यालय, पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बढ़ेगी चौकसी

Sun, 04 May 2025 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 May 2025 09:04 PM IST
सार

BSF: केंद्र सरकार जल्द बीएसएफ को 16 नई बटालियन और दो नए क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करने की मंजूरी देने की तैयारी कर रही है। इससे पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगी सीमा पर सुरक्षा और मजबूत होगी। इन बटालियनों में करीब 17,000 नए जवान भर्ती किए जाएंगे।

विज्ञापन
BSF to get 16 new battalions, 2 field HQs for Pak, Bangla borders
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की महिला जवान - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

केंद्र सरकार जल्द ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 16 नई बटालियन और दो नए क्षेत्रीय मुख्यालय स्थापित करने की अंतिम मंजूरी देने वाली है। ये मुख्यालय भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए बनाए जाएंगे। इससे बीएसएफ को करीब 17 हजार नए जवान मिलेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


योजना को पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। एक बार इसे अंतिम मंजूरी मिल जाने के बाद यह बीएसएफ के लिए फायदेमंद होगी। बीएसएफ ने पिछले साल बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े खतरों के चलते सीमाओं पर अपनी चौकसी तेज कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस', प्रियंका गांधी का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा प्रतिष्ठान से जुड़े अधिकारियों ने बताया किय बीएसएफ को जल्द ही 16 नई बटालियन बनाने की पूरी मंजूरी मिल सकती है। ये बटालियन अगले कुछ सालों में बनाई जाएंगी। कुछ आखिरी मंजूरी बाकी हैं, जिनमें केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की मंजूरी भी शामिल है। लेकिन उम्मीद है कि ये मंजूरी जल्दी ही मिल जाएगी।  


उन्होंने बताया, इस समय बीएसएफ के पास पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ सीमाओं पर सुरक्षा के लिए कुल 193 बटालियन हैं। हर बटालियन में 1,000 से ज्यादा जवान होते हैं। इसलिए जब 16 नई बटालियन बनाई जाएंगी, तो उनमें करीब 17,000 जवान और जुड़ जाएंगे। इन नई बटालियन से बीएसएफ को अपनी मुख्य जिम्मेदारी (पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं की रक्षा) निभाने में और मजबूती मिलेगी। इसके लिए बीएसएफ एक योजना भी तैयार कर रही है।

ये भी पढ़ें: 'भारत को उपदेशकों की नहीं, साझेदारों की जरूरत', रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर की पश्चिम को लताड़

सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के लिए दो क्षेत्रीय कमान बेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से एक जम्मू में स्थापित किया जाएगा, जो जम्मू और पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करेगा। दूसरा, मिजोरम में स्थापित किया जाएगा, ताकि बांग्लादेश सीमा की निगरानी बेहतर हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed