{"_id":"594cb9ca4f1c1bcb658b483c","slug":"government-release-smart-city-list-thiruvanathapuram-at-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जारी की स्मार्ट सिटी की लिस्ट, तिरुअनंतपुरम का नाम सबसे ऊपर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने जारी की स्मार्ट सिटी की लिस्ट, तिरुअनंतपुरम का नाम सबसे ऊपर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी योजना के लिए 30 शहरों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के लिए अब तक 90 शहरों के नाम का चयन हो चुका है। बता दें कि स्मार्ट सिटी की यह तीसरी लिस्ट जारी की है। इस बार की लिस्ट में केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम का नाम सबसे ऊपर, जबकि छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नया रायपुर का नाम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
साथ ही जम्मू-कश्मीर की राजधानी, श्रीनगर ने भी इस बार की लिस्ट में अपना स्थान बना लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को इस बार भी लिस्ट में जगह नहीं मिली। मेरठ का नाम भी लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जब उत्तरप्रदेश सरकार ने जब स्मार्ट सिटी के लिए शहरों की लिस्ट भेजी थी, उस वक्त मेरठ और रायबरेली के बीच स्मार्ट सिटी के टैग को लेकर टाई हो गया था। सरकार की ओर से जारी लिस्ट में इस बार भी गाजियाबाद को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून ने इस बार लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस बार की लिस्ट में 45 शहरों के नाम की घोषणा होनी थी, लेकिन मुंबई और पश्चिम बंगाल के भाग न लेने के कारण शहरों की संख्या कम कर दी गई।