फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development plans for jammu is being made

जम्मू शहर के विकास बनेगा विशेष प्लान, ली जाएगी विशेषज्ञों की राय

Tue, 16 May 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 16 May 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
development plans for jammu is being made
जम्मू के विकास के लिए बनेगा प्लान - फोटो : डेमो फोटो

मंदिरों के शहर जम्मू के विकास के लिए जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) नया जोनल प्लान तैयार करने जा रहा है। इसके लिए बाकायदा विशेषज्ञों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द प्लान तैयार कर उस पर अमल कर देने की योजना है।

विज्ञापन



जोनल प्लान तैयार करने में पर्यावरण, वित्तीय, परिवहन, पर्यटन हर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। जोनल प्लान दरअसल विकास के लिए माइक्रो प्लान की तरह कार्य करता है। इसी की मदद से साइट प्लान तैयार किया जाता है। मसलन किसी साइट पर भू उपयोग की स्थिति क्या है, इसका रेखांकन होगा। सड़क, औद्योगिक क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्रों, स्कूल अस्पताल के लिए सरकारी और निजी सभी तरह की उपलब्ध और प्रस्तावित भूमि का आकलन होगा।
विज्ञापन


हेरिटेज कल्चरल स्पेशलिस्ट के साथ ही इनवायरनमेंट और इकोलाजी स्पेशलिस्ट, परिवहन के साथ ही अर्बन डिजाइन स्पेशलिस्ट, फाइनेंशियल स्पेशलिस्ट, क्राफ्ट, टूरिज्म और अरबन सोशियोलाजिस्ट की एक पूरी टीम इसके लिए तैयार की जा रही है। आपदा प्रबंधन के पहलू का भी खास ध्यान रखा जाएगा। जेडीए के उपाध्यक्ष (वीसी) आरके शवान का कहना है कि माइक्रो प्लानिंग शहर को विकसित करने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed