फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Chief Minister Pramod Sawant says Temples destroyed in past should be rebuilt

Big Statement: ज्ञानवापी मामले के बीच गोवा के सीएम का बड़ा बयान, सावंत बोले- नष्ट किए गए सभी मंदिरों का किया जाए पुनर्निर्माण

Sun, 22 May 2022 09:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 09:00 PM IST
सार

सावंत ने यह भी कहा कि गोवा सरकार राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है और लोगों को गोवा के मंदिरों में आने के लिए प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन
Goa Chief Minister Pramod Sawant says Temples destroyed in past should be rebuilt
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

वाराणसी से ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर शुरू हुए विवाद की आंच अब दूसरे राज्यों तक भी पहुंच रही है। ताजा मामला गोवा के सीएम से जुड़ा हुआ है। गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने रविवार को कहा कि अतीत में नष्ट किए गए सभी मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राज्य में पुर्तगालियों द्वारा आक्रमण के समय नष्ट किए गए मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए बजटीय आवंटन किया है। प्रमोद सांवत के बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। 

विज्ञापन


सीएम सावंत ने दिया बड़ा बयान
सावंत ने यह भी कहा कि गोवा सरकार राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है और लोगों को गोवा के मंदिरों में आने के लिए प्रेरित कर रही है। आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिका पांचजन्य के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां आयोजित एक मीडिया सम्मेलन में भाग लेते हुए गोवा के सीएम सावंत ने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पुर्तगाली शासन के 450 वर्षों में हिंदू संस्कृति का विनाश हुआ और कई लोगों का धर्मांतरण हुआ। राज्य के मंदिरों को नष्ट कर दिया गया था। हम इस सब का कायाकल्प करने जा रहे हैं। मेरा मानना है कि जहां भी मंदिर नष्ट हो गए हैं, उन्हें फिर से बनाया जाना चाहिए। सावंत ने आगे कहा कि उनकी सरकार गोवा में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


"सांस्कृतिक पर्यटन" पर जोर दे रही सरकार
सीएम सावंत ने कहा कि उनकी सरकार "सांस्कृतिक पर्यटन" पर जोर दे रही है। हर गांव में एक दो मंदिर होते हैं। हमें लोगों को समुद्र तट से मंदिर तक ले जाना है। इस दौरान यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) पर बोलते हुए सावंत ने कहा कि गोवा में पहले से ही यूनिफार्म सिविल कोड लागू है। इसे हर राज्य में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि गोवा आजादी के बाद से यूनिफार्म सिविल कोड का पालन कर रहा है। मेरा मानना है कि अन्य सभी राज्यों को यूसीसी का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने गोवा यूसीसी पर अन्य मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा की है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
संबोधन के दौरान सीएम सावंत ने गोवा की मुक्ति में देरी के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार को भी दोषी ठहराया और कहा कि भारत 1947 में स्वतंत्र हुआ जबकि राज्य ने 1961 में अपनी मुक्ति हासिल की। गोवा में खनन के बारे में पूछे जाने पर सावंत ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खनन को फिर से शुरू करने पर काम कर रही है, जो 2012 से प्रतिबंधित है।


गौरतलब है कि 16 मई को जब हिंदू याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा कि अदालत द्वारा अनिवार्य वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान एक शिवलिंग पाया गया है, तब वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने जिला प्रशासन को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर उस जगह को सील करने का निर्देश दिया था। हालांकि, मस्जिद प्रबंधन समिति के प्रवक्ता ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि वो वास्तव में एक फव्वारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed