{"_id":"589c82234f1c1b865237b199","slug":"get-rid-of-fatness-then-follow-these-miraculous","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोटापे से छुटकारा पाना है तो खाएं ये चमत्कारी चीजें","category":{"title":"Yoga and Health ","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
मोटापे से छुटकारा पाना है तो खाएं ये चमत्कारी चीजें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ब्राउन राइस (भूरा चावल) या ओटमील का सेवन शुरू कर दीजिए। हालिया अमेरिकी शोध में खुलासा हुआ है कि मोटापा घटाने में ब्राउन राइस उतना ही असरदार है, जितना रोजाना 30 मिनट तक फुर्ती से टहलना।
विज्ञापन
Trending Videos
मोटापे से छुटकारा पाना है तो खाएं ये चमत्कारी चीजें
चावल
अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि रिफाइंड राइस (सफेद चावल) की जगह ब्राउन राइस का सेवन करने से कैलोरी का स्तर घटने लगता है और चयापचय (मेटाबॉलिज्म) की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे मोटापा कम होने लगता है। इससे पहले किए गए कई शोध में यह बात भी सामने आ चुकी है कि ब्राउन राइस के सेवन से दिल दुरुस्त रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। आठ सप्ताह तक किया गया यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित हुआ।