फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   GC Murmu takes charge as the Comptroller and Auditor General (CAG) of India

गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में संभाला कार्यभार

Sat, 08 Aug 2020 12:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Aug 2020 12:44 PM IST
सार

  • गिरीश चंद्र मुर्मू ने नए सीएजी के रूप में संभाला कार्यभार
  • राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
  • महात्मा गांधी और अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
GC Murmu takes charge as the Comptroller and Auditor General (CAG) of India
गिरीश चंद्र मुर्मू ने संभाला कार्यभार - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली में गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद सीएजी कार्यालय में महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। मुर्मू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सीएजी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने शपथ ली।

गौरतलब है कि मुर्मू ने बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया था। अब उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

 

 

 

1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं मुर्मू
गिरिश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है। राजीव महर्षि शनिवार को ही इस पद से रिटायर हुए हैं। महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू को अक्टूबर, 2019 में उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। बुधवार यानी पांच अगस्त को ही पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने का एक साल पूरा हुआ था। मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू को प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था। मुर्मू का सीएजी के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।

बता दें कि सीएजी एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएजी की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed