{"_id":"575895e74f1c1bee5a9c62e9","slug":"gas-gun-found-from-jawahar-bagh-not-rocket-launcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा कांड: राकेट लॉन्चर नहीं, जवाहरबाग से बरामद हुई थी गैस गन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मथुरा कांड: राकेट लॉन्चर नहीं, जवाहरबाग से बरामद हुई थी गैस गन
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
जवाहर बाग से मिला रॉकेट लॉन्चर था एक गैस गन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग से बीडीएस दस्ते को मिला राकेट लॉन्चर जैसा असलाह दरअसल राकेट लॉन्चर नहीं गैस गन है। एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की। एसएसपी ने बताया कि यह काफी पुराने समय की गैस गन है। जो कि लॉन्चर जैसी प्रतीत हो रही है। कब्जाधारियों के पास यह कैसे पहुंची और इसे किस प्रयोग के लिए यहां लाया गया था। इस बिंदु पर अभी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग में हिंसा की विभिन्न स्तरों पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
इनमें शासन स्तर से न्यायिक जांच का आदेश दिया गया है। जबकि स्थानीय स्तर पर एसपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच भी अपनी तरफ से जांच कर रही है। ताकि कई स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा सकें और दोषियों पर कार्रवाई हो सके। साइबर सेल भी इस काम में जुटी है कि कब्जाधारियों ने किस-किस व्यक्ति से बात की जाती थी। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग कांड में अब तक लगभग 236 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन